[darkmysite switch="1" width_height="45px" border_radius="30px" icon_width="20px" light_mode_bg="#121116" dark_mode_bg="#ffffff" light_mode_icon_color="#ffffff" dark_mode_icon_color="#121116"]

पुलिसथाने में मनाया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस।

SHARE:


स्वास्थ्य संतुलन और अनुशासन का प्रतीक है योग: थाना प्रभारी चंद्र प्रकाश
फुलेरा(दामोदर कुमावत) थाने पर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस थाना प्रभारी चंद्र प्रकाश  के नेतृत्व में समस्त थाना स्टाफ ने सामूहिक रूप से योग कार्यक्रम आयोजित किया ।

थाना प्रभारी निरीक्षक चंद्र प्रकाश ने  हेड कांस्टेबल महादेव, कांस्टेबल राम अवतार, राजेंद्र कुमार,संत कुमार सहित महिला कांस्टेबल ने योग के विभिन्न आसनों और प्राणायाम का अभ्यास किया।

इस अवसर पर थाना प्रभारी चंद्र प्रकाश ने कहा कि ‘स्वास्थ्य संतुलन और अनुशासन का प्रतीक है योग ‘हमें अपने दैनिक जीवन चरिया में से 15-20 मिनट का समय निकाल कर प्रतिदिन योग प्राणायाम अवश्य करना चाहिए जिससे हमारा शरीर और आत्मा संतुलित हो सके योग और प्राणायाम हमारे देश और पूरखों की अमूल्य धरोहर है

थाना प्रभारी चंद्र प्रकाश ने अपने जवानों को योग के लिए प्रेरित करते हुए जीवन में उतारने को संकल्प दिलाया, इस अवसर पर थाना स्टाफ ने बड़े उत्साह पूर्वक भाग लेकर योग से निरोग व अनुशासन के संदेश को साकार किया

Aapno City News
Author: Aapno City News

Join us on:

Leave a Comment

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now