[darkmysite switch="1" width_height="45px" border_radius="30px" icon_width="20px" light_mode_bg="#121116" dark_mode_bg="#ffffff" light_mode_icon_color="#ffffff" dark_mode_icon_color="#121116"]

शिव शक्ति गोशाला में गायों की सेवा और पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण

SHARE:

भाजपा के संकल्प से सिद्धि अभियान के तहत हुआ सेवा कार्य

भारतीय जनता पार्टी के संकल्प से सिद्धि अभियान के तहत शुक्रवार को निर्जला एकादशी के मौके पर शिव शक्ति गोशाला में गायों को हरा चारा और गुड़ खिलाकर सेवा कार्य किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जल संरक्षण जन अभियान के तहत 10 पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण हेतु कार्य किया। आगामी दिनों में इन पौधों को समय-समय पर सिंचित करके पर्यावरण संरक्षण हेतु अन्य कार्य किए जाएंगे।

इस मौके पर मेड़ता शहर मंडल अध्यक्ष मोहित टाक, भाजपा पार्षद राजेंद्र सांखला, दिलीप टाक, संकल्प से सिद्धि मेड़ता शहर मंडल संयोजक तुलसीराम प्रजापत, सह संयोजक कन्हैयालाल सोनी नागेलाव, ओमप्रकाश गहलोत, प्रवीण सोनी, दीपक सोनी और अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने गायों की सेवा और पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दिखाई।

Aapno City News
Author: Aapno City News

Join us on:

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पढ़ी जाने वाली खबर

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now