[darkmysite switch="1" width_height="45px" border_radius="30px" icon_width="20px" light_mode_bg="#121116" dark_mode_bg="#ffffff" light_mode_icon_color="#ffffff" dark_mode_icon_color="#121116"]

विश्व तम्बाकू निषेध दिवस पर विधिक जागरूकता शिविर आयोजित ,तम्बाकू के दुष्प्रभावों से बचाव के लिए जनसहभागिता आवश्यक

SHARE:

मेडतासिटी तेजाराम लाडणवा

विश्व तम्बाकू निषेध दिवस के अवसर पर राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मेडता के निर्देशानुसार स्केटिंग अकादमी मेड़ता के तत्वावधान में ग्राम पंचायत सोगावास में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण स्वाति शर्मा ने तंबाकू निषेध कानूनों एवं नागरिकों की कानूनी जिम्मेदारियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने हेतु युवाओं को जागरूक करना अत्यंत आवश्यक है। कानून की जानकारी ही नागरिकों को अपने अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति सजग बनाती है। तंबाकू पर नियंत्रण हेतु जनसहभागिता आवश्यक है।

चीफ लीगल ऐड डिफेंस काउंसिल बलराम बेड़ा ने तंबाकू के सामाजिक एवं स्वास्थ्य संबंधी दुष्परिणामों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि तंबाकू केवल व्यक्ति ही नहीं पूरे परिवार को प्रभावित करता है। इससे कैंसर, हृदय रोग, सांस की बीमारियाँ और असमय मृत्यु जैसी गंभीर समस्याएं उत्पन्न होती हैं।

लीगल ऐड डिफ़ेंस काउंसिल चंद्रप्रकाश सोनी ने उपस्थित युवाओं को कोटपा अधिनियम, 2003 की जानकारी देते हुए बताया कि भारत सरकार ने तंबाकू नियंत्रण हेतु कड़े कानूनी प्रावधान लागू किए हैं। इस वर्ष की थीम ‘चमकते उत्पाद, काली नीयत’ इस ओर संकेत करती है कि रंगीन पैकिंग के पीछे एक खतरनाक सच्चाई छुपी होती है, जो लोगों को भ्रमित कर मौत की ओर ले जाती है।

कार्यक्रम में सहायक प्रशासनिक अधिकारी रामकरण चोयल, स्केटिंग अकादमी संयोजक भागीरथ जी पुनिया तथा अकादमी के प्रशिक्षुओं सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं स्थानीय ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Aapno City News
Author: Aapno City News

Join us on:

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पढ़ी जाने वाली खबर

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now