[darkmysite switch="1" width_height="45px" border_radius="30px" icon_width="20px" light_mode_bg="#121116" dark_mode_bg="#ffffff" light_mode_icon_color="#ffffff" dark_mode_icon_color="#121116"]

राजस्व मंत्रालयिक कर्मचारी संघ की बैठक में सुनिल कुमार भाटी का मनोनयन , मेड़ता उपखंड क्षेत्र के कर्मचारियों ने किया सम्मान

SHARE:

राजस्थान राजस्व मंत्रालयिक कर्मचारी संघ ब्लॉक मेड़ता के अध्यक्ष पद पर सुनिल कुमार भाटी को सर्वसम्मति से मनोनीत किया गया है। इस मनोनयन पर मेड़ता उपखंड क्षेत्र के कर्मचारियों ने सुनिल कुमार भाटी का किया सम्मान जताई खुशियां।

राजस्थान राजस्व मंत्रालयिक कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष डुंगरसिंह भाटी के निर्देशन में जिला महामंत्री विवेक पारीक की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में सुनिल कुमार भाटी को ब्लॉक अध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया गया। इस दौरान रूपसिंह, मनिष शर्मा, शिवजीराम, धर्मेन्द्र मेघवाल, शंकरलाल देवासी, राकेश, देवराज आदि कर्मचारी उपस्थित थे।

डुंगरसिंह भाटी के निर्देशन में सुनिल कुमार भाटी की नियुक्ति को मेड़ता उपखंड क्षेत्र के कर्मचारियों ने महत्वपूर्ण माना है। भाटी की नेतृत्व क्षमता और अनुभव का लाभ अब मेड़ता ब्लॉक के कर्मचारियों को मिलेगा।

जिला महामंत्री विवेक पारीक ने बताया कि सुनिल कुमार भाटी की नियुक्ति से मेड़ता ब्लॉक के कर्मचारियों में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार होगा। पारीक ने कहा कि सुनिल कुमार भाटी के नेतृत्व में मेड़ता ब्लॉक के कर्मचारी अपने अधिकारों के लिए और अधिक प्रभावी ढंग से काम करेंगे।

Aapno City News
Author: Aapno City News

Join us on:

Leave a Comment

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now