[darkmysite switch="1" width_height="45px" border_radius="30px" icon_width="20px" light_mode_bg="#121116" dark_mode_bg="#ffffff" light_mode_icon_color="#ffffff" dark_mode_icon_color="#121116"]

संतरा देवी आनंद कुमार बागड़ी मेमोरियल ट्रस्ट ने सरकारी स्कूल को वाटर कूलर किया भेंट

SHARE:



लक्ष्मणगढ़। जिला प्रशासन से सम्मानित संतरा देवी आनंद कुमार बागड़ी मेमोरियल ट्रस्ट की ओर से राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय 9 नंबर में फिल्टर युक्त वाटर कूलर भेंट किया है।


      यह जानकारी देते हुए ट्रस्ट के चैयरमेन महेश बागड़ी ने बताया कि विद्यालय के शिक्षक महेंद्र कुमार माली की ओर से ट्रस्ट के समक्ष गर्मी के मौसम में बच्चों के लिए पीने के ठंडे पानी का अभाव बताते हुए वाटर कूलर ट्रस्ट की ओर से भेंट करने की मांग रखी थी। उन्होंने बताया कि विद्यालय के बच्चों, शिक्षकों व अभिभावकों के लिए ठंडे पीने की व्यवस्था के लिए ट्रस्ट की ओर से फिल्टर युक्त वाटर कूलर भेंट किया गया। संस्था प्रधान ने बताया कि ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष प्रेम प्रकाश बागड़ी सैनी श्रीमती बबीता बागड़ी, उज्जवल बागड़ी सहित ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने विद्यालय में आयोजित संक्षिप्त व गरिमामय समारोह में वाटर कूलर का शुभारंभ किया। इस अवसर पर संतोष देवी प्रधानाध्यापिका, रश्मि अध्यापिका, अनीता अध्यापिका,  महेंद्र कुमार माली अध्यापक, सरोज अध्यापिका, विनोद शारीरिक शिक्षा शिक्षक, एसएमसी अध्यक्ष रवीना , मनोज बेरवाल, विमला , आंगनवाड़ी कार्यकर्ता किरण देवी, सहायिका कविता, सहयोगिनी द्रोपदी देवी, छात्राध्यापिका निकिता, प्रियांशी, करिश्मा सहित विद्यालय का स्टाफ व विधार्थी मौजूद थे। विद्यालय में वाटर कूलर लगायें जाने पर संस्था की ओर से ट्रस्ट का आभार व्यक्त किया।

Aapno City News
Author: Aapno City News

Join us on:

Leave a Comment

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now