[darkmysite switch="1" width_height="45px" border_radius="30px" icon_width="20px" light_mode_bg="#121116" dark_mode_bg="#ffffff" light_mode_icon_color="#ffffff" dark_mode_icon_color="#121116"]

भगवान महावीर का पालना झुलाकर किया गुणगान

SHARE:


मदनगंज किशनगढ़ में धूमधाम से मनाया गया पालना महोत्सव
श्री दिगंबर जैन महिला महा समिति के तत्वाधान में भगवान महावीर का पालना महोत्सव कार्यक्रम आयोजित हुआ। सांस्कृतिक मंत्री मोना झांझरी ने बताया कि विनायक नगर में आयोजित पालना महोत्सव का शुभारंभ शांतिलाल, देवेंद्र, विकास, शैलेंद्र झाझरी एवं राकेश मोहन पहाड़िया ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत की।

भगवान महावीर की स्तुति और नृत्य
इसके बाद सरला देवी, महासमिति अध्यक्ष सुलोचना कासालीवाल, पारसनाथ महिला मंडल अध्यक्ष मंजू गौधा, महासमिति उप सांस्कृतिक मंत्री प्रेमलता बड़जात्या ने 24 भगवान की स्तुति गाई। पल्लवी गंगवाल एवं लवली झांझरी ने एक मंगलाचरण के रूप में गर्भ कल्याणक भक्ति नृत्य की प्रस्तुति दी। पुलक मंच अध्यक्ष संगीता पपड़ीवाल एवं मोना झांझरी ने बालक वीर के जन्म पर सौधर्म इंद्र एवं इंद्राणी की भाव भंगिमा बताते हुए एक नृत्य प्रस्तुत किया।

भगवान महावीर के जन्म पर पुष्पवर्षा
बालक महावीर के जन्म पर पुष्पवर्षा की गई। शंखनाद घंटियों और त्रिशला नंदन वीर के जयकारों से गूंज उठा। ज्योति बाकलीवाल, महावीर महिला मंडल अध्यक्ष रश्मि जैन, मोनिका जैन, समिति की युवा प्रकोष्ठ मंत्री उषा गोधा महासभा संस्कृतिक मंत्री मंजू झांझरी, अनीता जैन, सुषमा दोषी ने त्रिशला माता ढूंढ रही.., महावीरा झूले पालना.. आदि के सुंदर भजनों की प्रस्तुति से सभी झूम उठे।

कार्यक्रम में शामिल हुए अतिथि
कार्यक्रम में चेलना जागृति महिला मंडल अध्यक्ष नवरत्न दगडा, महावीर महिला मंडल संरक्षिका शांति बड़जात्या, सुज्ञान महिला मंडल अध्यक्ष कनकलता बज, णमोकार महिला मंडल अध्यक्ष सरिता पाटनी, शांतिनाथ महिला मंडल (अग्रसेन नगर) मंत्री रेखा बाकलिवाल, स्वेता पाटनी, निशा रारा, सुमन पहाड़िया, खुशबू छाबड़ा, रेखा काला, ममता बोहरा, डॉ काशवी पहाड़िया, रानू बज, रीना रांवका, विधा छाबड़ा, कोमल बाकलीवाल, ममता अजमेरा, प्रियंका सेठी, करुणा, आरती, प्रियल, लक्ष्य, युविका, हर्ष, भव्य, जेनित झाझरी आदि सदस्यों के अलावा 160 महिलाओं ने कार्यक्रम में शिरकत की। सभी अतिथि गणों का तिलक माला एवं मुकुट पहनाकर स्वागत किया गया एवं अंत में मोना झांझरी ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Aapno City News
Author: Aapno City News

Join us on:

Leave a Comment

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now