[darkmysite switch="1" width_height="45px" border_radius="30px" icon_width="20px" light_mode_bg="#121116" dark_mode_bg="#ffffff" light_mode_icon_color="#ffffff" dark_mode_icon_color="#121116"]

भारतीय जनता पार्टी के नागौर जिला लेवल के कार्यकर्ताओं का मेड़ता दौराभाजपा सरकार की उपलब्धियों पर विचार विमर्श, कार्यकर्ताओं से मुलाकात

SHARE:

मेड़ता सिटी में शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी के नागौर जिला लेवल के कार्यकर्ताओं का दौरा रहा। इस दौरान भाजपा सरकार की उपलब्धियों पर विचार विमर्श किया गया और जिले के पूर्व पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं से मुलाकात की।

भारतीय जनता पार्टी के किसान मोर्चा प्रदेश पदाधिकारी लक्ष्मीनारायण मुंडेल ने कहा कि बाहर के लोगों की घुसपैठ होने से पार्टी के कार्यकर्ताओं को बड़ा नुकसान पहुंचा है। इस बात की स्थिति से प्रदेश में अवगत कराया गया है।

पूर्व जिला अध्यक्ष रामनिवास सांखल ने कहा कि कार्यकर्ता एक रहे साथ रहे, कार्यकर्ता पार्टी की रीड की हड्डी होते हैं। कार्यकर्ताओं के सम्मान में कहीं कोई कमी नहीं रखी जाती है, कार्यकर्ता का पार्टी में सम्मान सबसे ऊपर है।

इस मौके पर पूर्व जिला अध्यक्ष रमाकांत शर्मा ने कार्यकर्ताओं से अपने विचार रखते हुए कहा कि विश्व लोकप्रिय नेता हमारे देश के प्रधानमंत्री मोदी जी का विजन सबका साथ सबका विकास पर ही कार्य करें। सभी कार्यकर्ता एक होकर आने वाले नगर पालिका चुनाव में भारतीय जनता पार्टी का बोर्ड बने उस पर कार्य करना शुरू करें।

इस दौरान श्याम सुंदर बोराणा कैलाश जांगिड़ विनोद भाटी रामचंद्र नायक विजय राज सांखला रामेश्वर घाची अमीत टाक रामप्रसाद गुड़िया दिलीप रुनवाल पवन आचार्य सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे

Aapno City News
Author: Aapno City News

Join us on:

Leave a Comment

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now