[darkmysite switch="1" width_height="45px" border_radius="30px" icon_width="20px" light_mode_bg="#121116" dark_mode_bg="#ffffff" light_mode_icon_color="#ffffff" dark_mode_icon_color="#121116"]

पशुपालन विभाग के कर्मचारियों के साथ अन्याय के विरोध में महासंघ का प्रदर्शन,  अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ ने दिया ज्ञापन, काली पट्टी बांधकर विरोध दर्ज करवाएंगे महासंघ से जुड़े कर्मचारी

SHARE:

*पशुपालन विभाग के कर्मचारियों के साथ अन्याय के विरोध में महासंघ का प्रदर्शन*
*अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ ने दिया ज्ञापन*
*काली पट्टी बांधकर विरोध दर्ज करवाएंगे महासंघ से जुड़े कर्मचारी*

अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ की प्रांतीय कार्यकारिणी और महासमिति पदाधिकारियों के साथ 21 मार्च 2025 को महासंघ के प्रदेश कार्यालय पर बैठक में लिए गए निर्णय अनुसार पशुपालन विभाग के कर्मचारियों और अधिकारियों पर दमनात्मक कार्यवाही के विरोध स्वरूप 24 मार्च 2025 को ब्यावर जिला संयोजक जवरी लाल प्रजापत के नेतृत्व में ब्यावर जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन किया गया और मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया।

महासंघ ने निलंबित पशुधन निरीक्षक और पशुधन प्रसार अधिकारियों की बहाली की मांग की है। यदि उनकी बहाली नहीं होती है, तो 25 मार्च 2025 से महासंघ से जुड़े तमाम कर्मचारी काली पट्टी बांधकर कार्यालय में उपस्थित रहते हुए विरोध दर्ज करवाएंगे। इसके अलावा, 26 मार्च 2025 से फॉर्मर रजिस्ट्री कैंप में उपस्थित रहते हुए ऑनलाइन कार्य का बहिष्कार किया जाएगा।

इस प्रदर्शन में  मो हनीफ,अर्जुन कुमावत ब्लॉक अध्यक्ष जैतारण, जगाराम मीणा प्र. अः , महेन्द्र कुमार डाबी, अनिल अग्रवाल , राकेश कुमार रल पशु पालन विभाग, प्रदलाद कुमार मीणा ब्लॉक अध्यक्ष जवाजा, राकेश कुमार छीपा, नेमाराम, सांवरलाल, मालसिंह, मनिष कटारिया , राजेन्द्र चांगल, सुरेश कुमार प्रजापत प्रःअ:, धर्मीचन्द, दशरथ सिंह व्याख्याता, सोहन काठात प्रबोधक संघ, देवेन्द्र कुमार आयुर्वेद नर्स कम्पाऊण्डर, सुनील डेटानी पटवार संघ, नवीन सांगेला ,हिम्मत सिंह, राजेन्द राहुल कच्छावा , श्रवण सिंह , राकेश कुमावत जैतारण पशुपालन विभाग सहित बड़ी संख्या में भाग लिया।

Aapno City News
Author: Aapno City News

Join us on:

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पढ़ी जाने वाली खबर

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now