[darkmysite switch="1" width_height="45px" border_radius="30px" icon_width="20px" light_mode_bg="#121116" dark_mode_bg="#ffffff" light_mode_icon_color="#ffffff" dark_mode_icon_color="#121116"]

रामनवमी शोभायात्रा 6 अप्रैल को, पोस्टर विमोचन से तैयारियों का आगाज

SHARE:

मेड़ता सिटी। रामनवमी महोत्सव समिति द्वारा आगामी 6 अप्रैल को आयोजित होने वाली रामनवमी शोभायात्रा के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इस अवसर पर चारभुजा नाथ मंदिर प्रांगण में बहुरंगी पोस्टर  का विमोचन किया गया।

इस अवसर पर छतरी धाम के महंत हरिनारायण महाराज ने रामनवमी के आयोजन को सफल बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि राम हम सभी के हैं और हम सभी राम के हैं। राम देश की आस्था है। राम का नाम देश का मूल है। राम हमारे लिए सदैव प्रेरणा है। इसलिए रामनवमी को बड़े ही धूमधाम से मनाया जाएगा। प्रत्येक व्यक्ति को इस आयोजन में सहभागी बनना चाहिए।

समिति के अध्यक्ष सुरेंद्र बिड़ला ने कहा कि रामनवमी के इस आयोजन को सफल बनाने के लिए क्षेत्र में अधिक से अधिक लोगों तक संपर्क का प्रयास किया जा रहा है। ताकि सर्व समाज की सहज सहभागिता इस आयोजन में हो सके। रामनवमी की शोभायात्रा में विभिन्न प्रकार की झांकियों को स्थान दिया जाएगा। सर्वश्रेष्ठ झांकियों को पुरस्कृत किया जाएगा।

Aapno City News
Author: Aapno City News

Join us on:

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पढ़ी जाने वाली खबर

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now