[darkmysite switch="1" width_height="45px" border_radius="30px" icon_width="20px" light_mode_bg="#121116" dark_mode_bg="#ffffff" light_mode_icon_color="#ffffff" dark_mode_icon_color="#121116"]

अजमेर वूमेन परफेक्ट ग्रुप द्वारा होली स्नेह मिलन का आयोजन

SHARE:

रेखा कुमावत अजमेर

महिलाओं ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लिया, मुख्य अतिथि श्रीमती भारतीय श्रीवास्तव ने कार्यक्रम को सराहा

अजमेर। वूमेन परफेक्ट ग्रुप द्वारा आज वैशाली नगर स्थित आतेड की बगीची में होली स्नेह मिलन का आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम में महिलाओं ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लिया, जिनमें म्यूजिकल चेयर रेस, बैलून फुलाने की प्रतियोगिता और श्याम बाबा के भजनों पर शानदार नृत्य की प्रस्तुति शामिल थी।

वूमेन परफेक्ट ग्रुप की संचालिका वंदना राजपूत ने बताया कि हमारे ग्रुप द्वारा समय-समय पर इस तरह के रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति की जाती है। हमारे ग्रुप में करीब 150-200 महिलाएं जुड़ी हुई हैं।

कार्यक्रम का संचालन है नीलम तंवर ने किया और एंकरिंग का कार्य तरूना राठौर ने किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती भारतीय श्रीवास्तव रहीं। उन्होंने इस कार्यक्रम को सराहा और कहा कि इस तरह के आयोजन होते रहने चाहिए, जिससे कि महिलाओं में आत्मविश्वास की बढ़ोतरी हो सके।

Aapno City News
Author: Aapno City News

Join us on:

Leave a Comment

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now