[darkmysite switch="1" width_height="45px" border_radius="30px" icon_width="20px" light_mode_bg="#121116" dark_mode_bg="#ffffff" light_mode_icon_color="#ffffff" dark_mode_icon_color="#121116"]

मीरा महिला मंडल द्वारा गांधी कॉलोनी में फाग महोत्सव का आयोजन

SHARE:


मेड़ता सिटी। मीरा महिला मंडल की अध्यक्षता उमा शर्मा रजत के नेतृत्व में गांधी कॉलोनी में फाग महोत्सव का आयोजन किया गया। यह आयोजन फागुन माह के प्रारंभ से ही प्रतिदिन किया जा रहा है, जिसमें मंदिरों में और घरों में वृंदावन की मीरा नगरी की गलियों में फाग महोत्सव मनाया जा रहा है।

फाग महोत्सव का आयोजन
फाग महोत्सव के दौरान ठाकुर जी के साथ फूलों और अबीर गुलाल की होली खेलने के साथ ही होली के भजनों के साथ जमकर ठाकुर जी के सामने नृत्य कर ठाकुर जी को रिझाने का प्रयास किया गया। गांधी कॉलोनी में आयोजित फाग महोत्सव के दौरान भजनों से रिझाया गया और महिलाओं ने भजन पर खूब जमकर नृत्य किया।

मौजूद महिलाएं
इस अवसर पर मीरा महिला मंडल की अध्यक्ष उमा शर्मा, बबिता सोनी, दुर्गा सोनी, निर्मला शर्मा, किरण, कंचन, सुनीता, संजू, शारदा, रेखा, कोसलिया, सपना, परमा, रचना, सरिता, कमलादेवी, परमादेवी सहित कई महिलाएं मौजूद थीं।

Aapno City News
Author: Aapno City News

Join us on:

Leave a Comment

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now