[darkmysite switch="1" width_height="45px" border_radius="30px" icon_width="20px" light_mode_bg="#121116" dark_mode_bg="#ffffff" light_mode_icon_color="#ffffff" dark_mode_icon_color="#121116"]

मेड़ता सिटी में श्री नामदेव दर्जी महिला मंडल का विशाल फाग महोत्सवहोली के रंगों और कृष्ण कन्हैया के संग मनाया गया महोत्सवसंगीत कलाकार केशर सिंह ने प्रस्तुत किए होली के भजन

SHARE:

तेजाराम लाडणवा

मेड़ता सिटी में श्री नामदेव दर्जी महिला मंडल के तत्वावधान में रविवार को होली के रंगों और कृष्ण कन्हैया के संग विशाल फाग महोत्सव का आयोजन किया गया। इस महोत्सव में संगीत कलाकार केशर सिंह ने होली के भजन प्रस्तुत किए, जिसने समाज की महिलाओं को फाग महोत्सव की धूम का आनंद लेने का मौका दिया।

महिला मंडल अध्यक्ष गीता तोलंबिया ने बताया कि श्री नामदेव दर्जी समाज महिला मंडल द्वारा फाग महोत्सव मनाया गया। इस अवसर पर होली के रंग, कृष्ण के संग, फागण आया, म्हारो किशन कन्हैया सहित कई भजनों की प्रस्तुति दी गई।

इस मौके पर शांता तारवान, सुनीता वर्मा, रुकमां तोलंबिया, शांति बाई, भंवरी तारवान, ममता वर्मा, रेखा वर्मा, मंजू ऊंटवाल, रंजना नागर, रेखा देवी, किरण तोलंबिया, विनोद, विमला तोलंबिया, रतनी तारावण, लीला रूणवाल, बबली तोलंबिया, अंजू रूनवाल, सरस्वती देवी, रेखा रूनवाल, दिव्या तारवान, वर्षा डिडवानिया, ऊषा दय्या, सुनीता ईडिवाल, इंदु नागर, मंजू लता टेलर, पिंकी तोलंबिया, नूपुर वर्मा, रवीना टेलर, डिंपल टेलर, सूरजा मॉयल सहित समाज की कई महिलाएं मौजूद थीं।

Aapno City News
Author: Aapno City News

Join us on:

Leave a Comment

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now