[darkmysite switch="1" width_height="45px" border_radius="30px" icon_width="20px" light_mode_bg="#121116" dark_mode_bg="#ffffff" light_mode_icon_color="#ffffff" dark_mode_icon_color="#121116"]

नीलकंठ महादेव मंदिर बिन्नी मिल में 13वीं वर्षगांठ पर मंदिर शिखर पर किया ध्वजारोहण

SHARE:

बेंगलूरू में दी कर्नाटक जाट समाज ट्रस्ट द्वारा श्री नीलकंठ महादेव मंदिर बिन्नी मिल मंदिर में 13वीं वर्षगांठ का सफल आयोजन किया गया। इस अवसर पर मंदिर शिखर पर लाभार्थी धर्माराम, पप्पाराम कड़वासरा परिवार की ओर से ध्वजारोहण किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत रविवार सुबह पंडित राजेंद्र प्रसाद ने ब्रह्म मुहूर्त में सभी देवी देवताओं का वैदिक मंत्रोचारों द्वारा विधि विधान से पूजा अर्चना की। इसके बाद हवन कुंड में हवन की बोली लेने वाले लाभार्थियों ने आहुतियां लगाईं। फिर अपने आराध्य देव भगवान भोलेनाथ की महाआरती की गई।

सुबह 8:00 बजे वरगोड़ा यात्रा में राजस्थानी संस्कृति संजोए पारंपरिक वेशभूषा में महिलाएं, बच्चे एवं पुरुष श्री नीलकंठ महादेव मंदिर से होते हुए विभिन्न मार्गों से होता हुआ वापस मंदिर परिसर में पहुंचने पर पंडित राजेंद्र प्रसाद ने विधिवत पूजन किया।

गैर मंडल ने अपनी पारंपरिक वेशभूषा में रंग बिरंगी छतरीयों एवं कलर पेपर से सुसज्जित डांडियों के साथ गैर नृत्य करते हुए भाग लिया। गैरियों ने चंग की थाप पर पैरों में घुंघरू बांध कर गैर नृत्य किया और डीजे पर युवाओं, बच्चों, महिलाएं एवं बुजुर्गों ने भी शिवजी और तेजाजी के मधुर गानों पर थिरकते हुए भरपूर आनंद का लुफ्त उठाया।

आयोजित कार्यक्रम में अध्यक्ष गणपतलाल आकोदिया, सचिव रतनलाल भांभु, कोषाध्यक्ष धनराज सारण ने बाहर से आए हुए विश्व प्रसिद्ध अग्नि नृत्य कलाकार संत पूरननाथ महाराज और अन्य मेहमानों का आदर सत्कार किया। वार्षिक सम्मेलन में सामाजिक विकास के बारे में हुई चर्चा। इस अवसर पर कोषाध्यक्ष धनराज सारण ने आय-व्यय का विवरण प्रस्तुत किया।

इस अवसर पर दी कर्नाटक जाट समाज ट्रस्ट के अध्यक्ष गणपतलाल आकोदिया, सचिव रतनलाल भांभु, कोषाध्यक्ष धनराज सहकोषाध्यक्ष जगदीश सारण, उपाध्यक्ष कालूराम भाना व दयाराम कलवानिया सहसचिव सम्पत पुनिया सलाहकार दिनेश बेरवाल, नौरतमल लुमरोड, तेजाराम गोदारा खेलमंत्री तुलछाराम जानी, गोविन्द, नरेंद्र, गैर मंडल सचिव पुनाराम बेनीवाल, गैर मंत्री माणक, पुर्व अध्यक्ष धर्माराम कड़वासरा, भंवरलाल मायला, पुर्व सचिव सोहनलाल पुनिया, मुकेश जाखड़, भंवरलाल पिचकिया, छोटूराम कुड़िया, गोदाराम पुनिया, शेषाराम पुनिया, रामलाल गोदारा,

Aapno City News
Author: Aapno City News

Join us on:

Leave a Comment

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now