[darkmysite switch="1" width_height="45px" border_radius="30px" icon_width="20px" light_mode_bg="#121116" dark_mode_bg="#ffffff" light_mode_icon_color="#ffffff" dark_mode_icon_color="#121116"]

सैनी समाज कर्मचारी एवं अधिकारी विकास संस्था राजस्थान(रेलवे शाखा) ने किया दीपावली स्नेह मिलन समारोह का आयोजन।

SHARE:


फुलेरा (दामोदर कुमावत)
  सैनी  समाज  रेलवे   कर्मचारियों  ने एक होटल  मे दीपावली स्नेह मिलन समारोह का आयोजन किया जिससे मुख्य अतिथि पूर्व प्रदेश महा सचिव सुरेश चन्द सैनी थे, समारोह मे के.एल.भाटी, मातुराम सैनी , हुकमचन्द, बृजेश सैनी मनोज सैनी, राजेश सैनी,हरजीत सैनी, नन्दकिशोर,जितिन,नवीन,कैलाश नीतू ,इन्दराज,सुरेश सहित रेलवे के काफी  सदस्यों ने समारोह मे भाग लिया

और एक दुसरे को दीपावली की शुभकामनाएं दी। रेलवे शाखा अध्यक्ष  धर्मेन्द्र सैनी ने बताया कि शिक्षा के क्षेत्र मे समाज जरुरत बंद  बच्चों की मदद करने व ज्यादा से ज्यादा समाज बन्धुओ को जोड़ने पर जोर दिया तथा समाज उत्थान के लिए हमें एकजुट होना पड़ेगा।

वहीं समाज के प्रतिभावान व उत्कृष्ट सेवाओं के लिए समाज के विद्यार्थियों एवं प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना होगा। जिससे आने वाली पीढ़ी को प्रेरणा मिल सके। वहीं समाज की मातृशक्ति को भी जोड़ने पर जोर दिया।

जबकि के. एल भाटी व मुख्य अतिथि सुरेश चंद सैनी ने सभी उपस्थित समाज बंधुओ को दीपावली की शुभ कामना देते हुए कहा कि हम सबको मिलकर समाज के प्रति जागरूक होकर समाज को एकजूट करना होगा, ऐसे आयोजन समय-समय पर होने से भी समाज में जागृति आती है।

Aapno City News
Author: Aapno City News

Join us on:

Leave a Comment

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now