[darkmysite switch="1" width_height="45px" border_radius="30px" icon_width="20px" light_mode_bg="#121116" dark_mode_bg="#ffffff" light_mode_icon_color="#ffffff" dark_mode_icon_color="#121116"]

श्रीमद्भागवत कथा 5 से 11 नवंबर तक सीकर में

SHARE:

अनंत विभूषित जगद्गुरू श्री निम्बार्काचार्य पीठाधीश्वर श्रीश्यामशरण देवाचार्य जी श्री श्रीजी महाराज के मुखारविंद से गोपीनाथ सेवा सदन में होगी कथा*

सीकर 3 नवंबर। शहर के प्रतिष्ठित बियाणी परिवार सीकर की ओर से स्व.हरिबक्श जी स्व.श्यामसुंदर जी बियाणी एवं परिवार की समस्त दिवंगत पुण्यात्माओं की पावन स्मृति में 5 नवंबर से 11 नवंबर तक मध्यान्ह 2.30 बजे से शाम 6 बजे तक सालासर रोड सीकर स्थित नेहरू पार्क के सामने गोपीनाथ सेवा सदन में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन होगा।


         यह जानकारी देते हुए समाजसेवी भामाशाह,गोसेवक दिनेश बियाणी ने बताया कि अनन्त श्रीविभूषित जगद्गुरू श्री निम्बार्काचार्यपीठाधीश्वर  श्रीश्यामशरण देवाचार्य जी श्री श्रीजी (श्री निम्बार्क तीर्थ, अजमेर) महाराज  कथा का वाचन करेंगे। श्री बियाणी ने बताया कि 5 नवंबर को दोपहर 12.15 बजे से भव्य कलश यात्रा बालाजी मंदिर छोटा तालाब से रवाना होकर दोपहर 2.30 बजे श्रीमद्भागवत कथा स्थल पहुंचेंगी। जहां गणेश पूजन के साथ के साथ ही व्यासपीठ पर विराजमान होकर महाराजश्री भागवत महात्म्य के साथ कथा का वाचन करेंगे।  उन्होंने बताया कि दूसरे दिन 6 नवंबर को कथा में भगवान शिव पार्वती विवाह परीक्षित जन्म, श्री शुकदेव आगमन एवं ध्रुव चरित्र का वर्णन,सात नवंबर को जडभरत चरित्र, प्रहलाद चरित्र एवं नृसिंह अवतार का वृत्तांत सुनाया जाएगा जबकि आठ नवंबर को गजेन्द्र मोक्ष,वामन अवतार रामचरित्र एवं श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का वर्णन होंगा। कथा के पांचवें दिन 09 नवंबर को श्री कृष्ण बाल लीला,श्री गोवर्धन पूजा एवं छप्पन भोग,दस नवंबर रविवार को उद्धव चरित्र,कंस वध, रूकमणी विवाह एवं फूलों की होली खेली जाएगी जबकि 11 नवंबर को 10 बजे से कथा शुरू होगी। जिसमें सुदामा चरित्र, परिक्षित मोक्ष,श्री शुकदेव विदाई एवं श्रीमद्भागवत पूजन एवं हवन होगा। उन्होंने बताया कि श्री गोपीनाथ गौशाला,गौ ग्राम संगठन,मिशन नन्दी संरक्षण, महिला गौ ग्रास संगठन एवं समस्त गौ सेवक कथा की व्यवस्था को कारगर बनाने के लिए जूटे है।

Aapno City News
Author: Aapno City News

Join us on:

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पढ़ी जाने वाली खबर

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now