[darkmysite switch="1" width_height="45px" border_radius="30px" icon_width="20px" light_mode_bg="#121116" dark_mode_bg="#ffffff" light_mode_icon_color="#ffffff" dark_mode_icon_color="#121116"]

निंबड़ी में विश्व कपास दिवस मनाया किसानों को दी कृषि से संबंधित जानकारियां

SHARE:


रूण फखरुद्दीन खोखर

रूण- कुचेरा के निकटवर्ती गांव निम्बडी़ चांदावता में अम्बुजा सीमेंट फाउंडेशन के बेहतर कपास उत्पादन परियोजना द्वारा विश्व कपास दिवस मंगलवार को मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि कृषि अधिकारी डॉ. रोहिताश बाजिया (नागौर) ने खरीफ और रबी की फसलों के बीज उपचार, रोग नियंत्रण, और मिट्टी की ट्रीटमेंट पर विस्तार से जानकारी दी।

कार्यक्रम फाउंडेशन के अधिकारी अजयपाल यादव और अर्पित सुथार ने किसानों को जानकारी देते हुए बताया कि हर वर्ष इस दिन विश्व कपास दिवस मनाया जाता है। यह दिन कपास की खेती और इसके आर्थिक महत्व के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए समर्पित है। कपास न केवल एक प्रमुख फसल है, बल्कि यह लाखों लोगों के रोजगार का स्रोत भी है।

इस अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है, जिसमें किसानों को बेहतर खेती की तकनीकों और सतत कृषि के महत्व के बारे में जानकारी दी जाती है। विश्व कपास दिवस का उद्देश्य कपास की वैश्विक अर्थव्यवस्था में भूमिका को उजागर करना और इसके उत्पादन में सुधार के लिए प्रयास करना है।


कृषि वैज्ञानिकों ने रबी की फसलों के बीज उपचार, रोग नियंत्रण, और मिट्टी की ट्रीटमेंट पर विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर प्रगतिशील किसानों को पुरस्कार दिये गये। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अंबुजा सीमेंट फाउंडेशन के कार्यकर्ताओं का विशेष सहयोग रहा।

Aapno City News
Author: Aapno City News

Join us on:

Leave a Comment

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now