[darkmysite switch="1" width_height="45px" border_radius="30px" icon_width="20px" light_mode_bg="#121116" dark_mode_bg="#ffffff" light_mode_icon_color="#ffffff" dark_mode_icon_color="#121116"]

कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने भीम (राजसमन्द)68वीं राज्य स्तरीय साइक्लिंग प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।

SHARE:



राजस्थान सरकार में युवा मामले एवं खेल मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने शुक्रवार को भीम (राजसमन्द) में 68वीं राज्य स्तरीय साइक्लिंग प्रतियोगिता का शुभारंभ कर युवाओं का उत्साह वर्धन किया।

सभी को उत्तम स्वास्थ्य हेतु स्वच्छ- स्वस्थ राजस्थान से जन-जन को जोड़ने का संकल्प लिया। कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी  के प्रेरणादायी मार्गदर्शन में यहअमृत काल चल रहा है जहां भारत और राजस्थान के युवा देश को विश्व गुरु बनाने के लिए संकल्पित है। हमारे सामने 25 साल का अमृत काल है। हमें विकसित भारत, विकसित राजस्थान के लक्ष्य के लिए 24 घंटे काम करना है। यह वह वातावरण है,

जिसे हमें एक परिवार के रूप में बनाना है। हम देश एवं प्रदेश के हर युवा को विकसित भारत की कार्ययोजना से जोड़ रहे हैं। कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने कहा, किसी भी खेल और गतिविधि में शारीरिक फिटनेस मायने रखती है। खेल भावना सामान्य सामाजिक जीवन की संस्कृति बननी चाहिए।

खेल हमारी संस्कृति और जीवनपद्धति का हिस्सा है, हम सब हर स्तर के खेल को बढ़ावा दे रहे हैं। खेल की भाषा और आत्मा दोनों सर्वव्यापी है। यह हमारे वसुधैव कुटुंबकम के भाव को भी सशक्त करता है।

Aapno City News
Author: Aapno City News

Join us on:

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पढ़ी जाने वाली खबर

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now