[darkmysite switch="1" width_height="45px" border_radius="30px" icon_width="20px" light_mode_bg="#121116" dark_mode_bg="#ffffff" light_mode_icon_color="#ffffff" dark_mode_icon_color="#121116"]

जयपुर मंडल पर राज भाषा पखवाडा पुरस्‍कार वितरण समारोह का आयोजन।

SHARE:


फुलेरा (दामोदर कुमावत)
उत्तर पश्चिम रेलवे जयपुर मंडल पर मंगलवार  01 अक्टूबर को मंडल रेल प्रबंधक विकास पुरवार की अध्यक्षता में मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय के सभा कक्ष में राजभाषापखवाडा पुरस्‍कार वितरण समारोह 2024 का आयोजन किया।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक कृष्ण कुमार मीना नें बताया कि मंडल पर वर्ष भर हिंदी भाषा में सराहनीय कार्य करने वाले 20 कर्मचारियों को मंडल रेल प्रबंधक पुरस्कार एवं राजभाषा विभाग द्वारा हिंदी पखवाडे के दौरान आयोजित स्‍लोगन,यूनिकोड हिंदी टंकण व राजभाषा प्र‍श्‍नोत्‍तरी प्रतियोगिताओं के 12 विजेताओं व मंडल स्‍तर पर आयोजित अखिल भारतीय हिंदी निबंध,

हिंदी टिप्‍पण एवं आलेखन तथा वाक् प्रतियोगिताओं के 9 विजेताओं को मंडल रेल प्रबंधक द्वारा पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र देकर सम्‍मानित किया। इस दौरान मंडल रेल प्रबंधक के साथ अपर मुराधि एवं अपर मंडल रेल प्रबंधक/परिचालन  संजीव दीक्षित,अपर मंडल रेल प्रबंधक/इंफ्रा  गौरव गौड़ तथा मंडल के अधिकारी व कर्मचारी  उपस्थित रहे।

Aapno City News
Author: Aapno City News

Join us on:

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पढ़ी जाने वाली खबर

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now