[darkmysite switch="1" width_height="45px" border_radius="30px" icon_width="20px" light_mode_bg="#121116" dark_mode_bg="#ffffff" light_mode_icon_color="#ffffff" dark_mode_icon_color="#121116"]

पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती श्रद्धा के साथ मनाई गई

SHARE:

                                                                                                                                                    (दीपेंद्र सिंह राठौड़)                पादूकलां। कस्बे सहित आसपास ग्रामीण आंचल में बुधवार को भारतीय जनसंघ के संस्थापक एवं एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती श्रद्धा के साथ मनाई गई।इस अवसर पर शहर एवं कस्बा में भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता पदाधिकारियों ने दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की।

इस प्रकार नथावडा व मेवड़ा शक्ति केंद्र पर भारतीय जनता पार्टी की ईडवा मण्डल की पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती का आयोजन नथवाड़ा मेवड़ा शक्ति केंद्र पर आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता प्रभारी रामावतार लेगा,मण्डल अध्यक्ष गोपालराम राव,किसनराम मण्डल महामंत्रीमहामंत्री, गौतम टेलर,हनुमान टाडा,धारुराम मेघवाल,अर्जुन टांडा,खिवराज भिचर आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे l सदस्यता अभियान में ज्यादा से ज्यादा सदस्य बनाने का आहवान किया।

और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के पदचिन्ह पर चलने को निर्देशित किया। जिसमें सभी बूथअध्यक्षों, मंडल पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं ने चित्र पर माल्यार्पण कर पंडित दीनदयाल उपाध्याय को याद किया। गोपालराम राव ने उपाध्याय के जीवन पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए उनके आदर्शों से प्रेरणा लेने का आह्वान किया।  पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के रूप में मनाया जाता है। महामंत्री, गौतम टेलर  ने बताया कि उन्होंने राष्ट्र निर्माण में अपना जीवन समर्पित कर दिया उनके विचार देशवासियों को सैदव प्रेरित करते रहेंगे। पंडित दीनदयाल के जीवन और उनके द्वारा किए गए कार्यों को याद किया।  पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Aapno City News
Author: Aapno City News

Join us on:

Leave a Comment

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now