[darkmysite switch="1" width_height="45px" border_radius="30px" icon_width="20px" light_mode_bg="#121116" dark_mode_bg="#ffffff" light_mode_icon_color="#ffffff" dark_mode_icon_color="#121116"]

कुचेरा की मदर वर्ल्ड स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया मातृ – पूजन दिवस

SHARE:



रूण फखरुद्दीन खोखर

रूण-नागौर जिले के कुचेरा में संचालित अंग्रेजी माध्यम मदर वर्ल्ड सीनियर सेकेंडरी  विद्यालय मे मातृ-पूजन दिवस मनाया गया । कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय में आमंत्रित माताओं व संस्था प्रधान ने दीप प्रज्वलित करके  गणेश वंदना प्रस्तुति के साथ की।

एक शाम माँ के नाम थीम के अंतर्गत कई सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति विद्यालय के कक्षा नर्सरी से बारहवीं तक के विद्यार्थियों द्वारा विभिन्न कार्यक्रम के माध्यम से दी गयी । कार्यक्रम के दौरान माताओं के लिए विभिन्न मनोरंजनात्मक खेल भी रखे गए जिनमे कुछ माताओ ने जीतकर विद्यालय द्वारा उपहार ग्रहण किया। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए संस्था प्रशासक प्रशांतसिंह ने सभी का आभार व धन्यवाद अर्पित किया । कार्यक्रम के दौरान विद्यालय का समस्त स्टाफ  मौजूद रहा तथा कार्यक्रम के आयोजन में विशेष भूमिका निभाई ।

Aapno City News
Author: Aapno City News

Join us on:

Leave a Comment

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now