[darkmysite switch="1" width_height="45px" border_radius="30px" icon_width="20px" light_mode_bg="#121116" dark_mode_bg="#ffffff" light_mode_icon_color="#ffffff" dark_mode_icon_color="#121116"]

अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला की ओर से भजन कीर्तन हुए

SHARE:


मकराना (मोहम्मद शहजाद)। अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन की मकराना शाखा द्वारा बुधवार को गणेश महोत्सव पर भजनों का आयोजन महिला सशक्तिकरण प्रकल्प प्रमुख बरखा सोनी के निवास पर किया गया। सभी बहनों का परिवार के सदस्यों द्वारा तिलक लगाकर स्वागत किया गया।

मंत्रमुग्ध कर देने वाले भजनों पर बहनों ने नृत्य भी किया। भजनों की रसधारा के साथ गणपति जी को भोग लगाकर आरती की गई। प्रसाद वितरण एवं अल्पाहार के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। इस अवसर पर अध्यक्ष मीनाक्षी रान्दड़, सचिव शोभा डागा, कोषाध्यक्ष सीमा मंत्री, संरक्षक शशि लड्डा, पर्यावरण प्रकल्प प्रमुख सुनीता डागा, उषा रान्दड़, अनिता मानधनिया, निशा बंसल, उर्मिला मानधनिया, जूली सोनी, रेणु रान्दड़ सहित अन्य महिलाएँ उपस्थित थी। मीनाक्षी रान्दड़ ने बताया कि ऐसे आयोजन हमारे सांस्कृतिक मूल्यों को समृद्ध बनाते हैं।

Aapno City News
Author: Aapno City News

Join us on:

Leave a Comment

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now