[darkmysite switch="1" width_height="45px" border_radius="30px" icon_width="20px" light_mode_bg="#121116" dark_mode_bg="#ffffff" light_mode_icon_color="#ffffff" dark_mode_icon_color="#121116"]

काशीनगर में सीसी ब्लॉक व नलकुंप का किया शुभारंभ

SHARE:


मकराना (मोहम्मद शहजाद)। शहर के निकटवर्ती कस्बा बोरावड के काशीनगर में भिंचरो की ढाणी में सीसी ब्लॉक व सिंगल फेज नलकुंप का पूर्व विधायक श्रीराम भींचर एवं मकराना प्रधान सुमिता भींचर ने विधिवत रूप से पूजा अर्चना कर फीता काटकर ट्यूबवेल का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर प्रधान सुमिता ने ग्राम वासियों को कहा कि यह भाजपा की सरकार है इसमें विकास में कोई कमी नहीं रहेगी और इस सरकार में जनता को कोई भी असुविधा नहीं होगी, उन्होंने ग्राम वासियों को कहा मकराना विधानसभा में इस सरकार में ऐसे ऐसे विकास कार्य होंगे जो आज तक नहीं हुए।

इस सरकार मे विकास को ज्यादा महत्व दिया जाता है। वहीं पूर्व विधायक श्रीराम भींचर ने कहा यह डबल इंजन की सरकार है इसमें ग्रामीण एवं शहरों में विकास की गंगा बहेगी। मैं विधायक था तब भी डबल इंजन की सरकार थी। इस अवसर पर सरपंच संघ अध्यक्ष गेंडा कल्ला सरपंच मुकेश डारा,

बेसरोली  सरपंच श्रवण रलिया, सरनावडा सरपंच दुर्गा राम खिलेरी, विक्रम मातवा इंदोखा सरपंच, प्रेमा राम इटावा लाखा सरपंच, दिलीप डोबड़ी कला सरपंच, अन्नाराम सरपंच रानीगांव एवं सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित रहे।

Aapno City News
Author: Aapno City News

Join us on:

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पढ़ी जाने वाली खबर

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now