[darkmysite switch="1" width_height="45px" border_radius="30px" icon_width="20px" light_mode_bg="#121116" dark_mode_bg="#ffffff" light_mode_icon_color="#ffffff" dark_mode_icon_color="#121116"]

निःशुल्क संचालित महात्मा ज्योतिबा फुले लाइब्रेरी में प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी के लिए बुक्स मैगजीन आदि के लिए गौड़ व जाजम ने किए 11-11 हजार रूपए भेंट

SHARE:



लक्ष्मणगढ़ 13 सितंबर। महात्मा ज्योतिबा फुले छात्रावास प्रांगण में छात्रावास की ओर से संचालित हो रही निःशुल्क लाइब्रेरी में अध्ययन करने वाले सैनी समाज के विधार्थियों के लिए समाजसेवी व 95 वर्षीय किसान घीसाराम गौड़ व सामाजिक कार्यकर्ता महावीर प्रसाद जाजम ने 11-11 हजार रुपए का आर्थिक सहयोग प्रदान किया है।


               यह जानकारी देते हुए छात्रावास के मीडिया प्रभारी राजेश गौड़  ने बताया कि छात्रावास में संचालित हो रही निःशुल्क लाइब्रेरी में अध्ययन करने वाले विधार्थियों के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए मैगजीन, बुक्स, समाचार पत्र आदि के लिए समाजसेवी गौड़ व जाजम ने 11-11 हजार रुपए का आर्थिक सहयोग प्रदान करने पर छात्रावास के पदाधिकारी सदस्यों ने प्रसन्नता जाहिर करते हुए दोनों का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने बताया कि इससे पूर्व छात्रावास निर्माण के लिए भी गौड़ की ओर से 31 हजार व जाजम की ओर से 21 हजार रुपए का आर्थिक सहयोग प्रदान किया जा चुका है।

Aapno City News
Author: Aapno City News

Join us on:

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पढ़ी जाने वाली खबर

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now