[darkmysite switch="1" width_height="45px" border_radius="30px" icon_width="20px" light_mode_bg="#121116" dark_mode_bg="#ffffff" light_mode_icon_color="#ffffff" dark_mode_icon_color="#121116"]

कृष्ण जन्माष्टमी पर सजीव झांकियों ने मन मोहा

SHARE:


मकराना (मोहम्मद शहजाद)। शहर के माताभर रोड़ पर स्थित सम्राट पृथ्वीराज चौहान उच्च माध्यमिक विद्यालय में हर्षोल्लास के साथ कृष्ण जन्माष्टमी मनाया गया। इस अवसर पर इंटर हाउस झांकी सजाओ प्रतियोगिता आयोजित की गई।

विद्यालय निदेशक महेंद्र विक्रम सिंह राठौड़ ने बताया कि बच्चो ने विभिन्न प्रकार की झांकियों से सबका मन मोह लिया, जिसमे नटखट कान्हा, कारगार में कृष्ण जन्म, राधा कृष्ण की अनुपम झांकी, कृष्ण सुदामा, माता यशोदा के साथ लीलाएं, कालिया वध, मीरा, पूतना वध, कंस मर्दन सहित अनेकों झांकियां सजाई।

निर्णायक की भूमिका निभाते हुए किस्मत राठौड़ ने बताया कि बच्चो ने झांकियों के साथ दही हांडी को पिरामिड बना कर तोड़ा और 100 से अधिक बच्चो ने कृष्ण के विभिन्न रूप धारण किए। अंग्रेजी माध्यम के प्रधानाचार्य कृष्णा दाधीच ने बताया कि भगवान कृष्ण के जन्मोत्सव पर आयोजित झांकी सजाओ प्रतियोगिता में अंग्रेजी माध्यम में रेड हाउस और यैलो हाउस की झांकी संयुक्त रूप से प्रथम तथा ब्लू हाउस की झांकी द्वितीय रही।

इसी प्रकार हिंदी माध्यम में ब्लू हाउस की झांकी प्रथम और रेड हाउस की झांकी द्वितीय स्थान पर रही। इस अवसर पर गोपाल वर्मा, सुबोध कुदेशिया, पौरुष राज सिंह राठौड़, ओमपाल सिंह, इस्लामुद्दीन, शब्बीर अहमद, धीरज काबरा, अंतिमा वर्मा, परवीन बानो, आसिफ, मुकेश सिंह, राजुराम ढाका, अनु राठौड़, निशा चौहान, आंचल कंवर, विकेश राठौड़, शशिकला, विष्णु विश्नोई, रेखा सारण, कोमल राठौड़, स्वप्निल शर्मा, उपासना शर्मा, सोनम, सरस्वती जैन, चंद्रकांता वर्मा, राज कंवर, प्रियंका, मुकेश चौधरी, विनोद कंवर, सिमरन बानो, रेहाना बानो, शोभा वर्मा सहित अन्य अध्यापक और अध्यापिकाओं ने सहयोग किया।

Aapno City News
Author: Aapno City News

Join us on:

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पढ़ी जाने वाली खबर

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now