[darkmysite switch="1" width_height="45px" border_radius="30px" icon_width="20px" light_mode_bg="#121116" dark_mode_bg="#ffffff" light_mode_icon_color="#ffffff" dark_mode_icon_color="#121116"]

कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पावन पर्व की दी शुभकामनाएं।  श्रीकृष्ण के बताए मानव  धर्म के मार्ग पर चलने से होगा जीवन का कल्याण। : कर्नल राज्यवर्धन राठौड़

SHARE:

फुलेरा (दामोदर कुमावत)
राजस्थान सरकार कैबिनेट मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने श्रीकृष्णाष्टमी के पावन पर्व पर समस्त देश एवं प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं दी हैं। कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने कहा, श्रद्धा और भक्ति का यह पावन अवसर हम सभी के जीवन में नई ऊर्जा और नए उत्साह का संचार करे, यही प्रभु श्रीकृष्ण जी से मनोकामना है।

जन्माष्टमी का त्योहार हमें भगवान श्रीकृष्ण के गीता के उपदेश को समझने, अमल में लाने और निष्काम कर्म करने की प्रेरणा देता है। भगवान श्रीकृष्ण ने पूरी मानवता को धर्म के मार्ग पर चलने का संदेश दिया है। आइए, इस शुभ अवसर पर हम जन-कल्याण की भावना के साथ आगे बढ़ें और अपने समाज और राष्ट्र को समृद्ध बनाएं।

Aapno City News
Author: Aapno City News

Join us on:

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पढ़ी जाने वाली खबर

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now