[darkmysite switch="1" width_height="45px" border_radius="30px" icon_width="20px" light_mode_bg="#121116" dark_mode_bg="#ffffff" light_mode_icon_color="#ffffff" dark_mode_icon_color="#121116"]

प्रभात फेरी के साथ झूला उत्सव का शुभारंभ

SHARE:


मकराना (मोहम्मद शहजाद)। मकराना शहर के निकटवर्ती ग्राम जूसरी स्थित श्री राधा माधव मंदिर ट्रस्ट द्वारा 3 दिन दिवसीय झूला उत्सव का शुभारंभ प्रभात फेरी से हुआ।

प्रातः 6 बजे से प्रभात फेरी श्री राधा माधव मंदिर से रवाना होकर भजन कीर्तन के साथ ग्राम के विभिन्न मार्गों से होते हुए पुनः मंदिर परिसर पहुंची।

प्रभात फेरी के पश्चात प्रातः 9 बजे मंदिर में कुमकुम अर्चना के साथ भगवान राधा माधव की पूजा की गई। इस दौरान सोमेश्वर काबरा, अनिल काबरा, अंजू काबरा, गोपाल काबरा, किशन काबरा, मधुसूदन काबरा, महेश काबरा, नितेश काबरा, राधेश्याम काबरा, सचिन सहित अन्य मौजूद रहे।

दोपहर में श्री खांडल भवन में महिला मंडल द्वारा अनेक प्रतियोगिताएं आयोजित हुई जिनमें म्यूजिक चेयर, अंताक्षरी, भजन कीर्तन सहित अन्य प्रतियोगिताओं में विजेता रही टीमों और महिलाओं को उपहार दिए गए। इस दौरान ग्रामीण महिलाओं ने बढ़चढकर प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया।

Aapno City News
Author: Aapno City News

Join us on:

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पढ़ी जाने वाली खबर

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now