[darkmysite switch="1" width_height="45px" border_radius="30px" icon_width="20px" light_mode_bg="#121116" dark_mode_bg="#ffffff" light_mode_icon_color="#ffffff" dark_mode_icon_color="#121116"]

आंचलिया कॉलोनी के पास घायल नंदी का प्राथमिक उपचार किया

SHARE:

(नि.स.) पादूकलां। कस्बे के मेड़ता सिटी रोड स्थित आंचलिया कॉलोनी के पास घायल नंदी का प्राथमिक उपचार कर उसकी देखे युवा गौ सेवा संगठन कार्यकर्ता व सदस्य कर रहे हैं। युवा गौ सेवा संगठन के अध्यक्ष सुखदेव गौड़ ने बताया कि तेज धूप भीषण गर्मी में गौ माता व नंदी घायल अवस्था में आंचलिया कॉलोनी के पास सूचना मिलते ही युवा गौ सेवा संगठन के कार्यकर्ता का सदस्य मौके पर पहुंचे और घायल नंदी उपचार के लिए पशुधन सहायक सेठूराम सैनी ने बताया कि नंदी में नंदी आपसी लड़ाई में नंदी गंभीर घायल का प्राथमिक उपचार किया।

गोगाजी गौशाला में सेठूराम सैनी ने बताया कि पादूकलां के युवा गौ सेवा संगठन के सदस्य व कार्यकर्ता गौ माता की सेवा के लिए तत्पर रहते हैं हर समय सूचना मिलते हैं। युवा गौ सेवा संगठन के अध्यक्ष सुखदेव गौड़ ने बताया कि गौ माता हाईवे पर अन्य जगह पर गौ माता बीमार की सूचना मिलते हैं गौ सेवा संगठन के कार्य करता व सदस्य मौके पर पहुंचकर उनके देखभाल और प्राथमिक उपचार करते हैं। गौ सेवा के लिए हर अमावस्या व पूनम पर गौ माता को गांव के चारों हरा चारा खिलाया डालते गौ सेवा से बड़ा पुण्य नहीं है।गौ माता में 33 करोड़ देवी देवता निवास करते हैं। सभी ग्रामीणों से अपील की आप सभी अपने घर में एक गौ माता रखें और उसका पालन पोषण में देख-रेख करें। जिस घर में गौ माता निवास करती है उसे घर में देवता रहते हैं। इस दौरान बड़ी संख्या में युवा गौ सेवा संगठन के कार्यकर्ता पदाधिकारी मौजूद रहे।

Aapno City News
Author: Aapno City News

Join us on:

Leave a Comment

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now