[darkmysite switch="1" width_height="45px" border_radius="30px" icon_width="20px" light_mode_bg="#121116" dark_mode_bg="#ffffff" light_mode_icon_color="#ffffff" dark_mode_icon_color="#121116"]

पंकज चौधरी अध्यक्ष व अर्जुन राम गांधी मंत्री चुने गए,

SHARE:


राजस्थान शिक्षक संघ शेखावत उप शाखा मकराना के चुनाव सम्पन्न
मकराना (मोहम्मद शहजाद )। राजस्थान शिक्षक संघ शेखावत उप शाखा मकराना का वार्षिक अधिवेशन एवं कार्यकारिणी का पुनर्गठन राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय खिलेरिया नाडा मकराना में सम्पन्न हुआ। चुनाव अधिकारी प्रधानाचार्य इकरामुद्दीन  एवं पर्यवेक्षक चेतन प्रकाश राजपुरोहित व अब्दुल रऊफ के सानिध्य में तथा जिला प्रतिनिधि मुक्ताराम मामडोली व मगनीराम के विशिष्ट आतिथ्य में संपन्न हुए।

प्रथम सत्र में शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई। चुनाव अधिकारी प्रधानाचार्य इकरामुद्दीन ने बताया कि कैलाश चंद जांगिड़ को सभा अध्यक्ष, ताराचंद गोड को उप सभाध्यक्ष, पंकज सिंह चौधरी को अध्यक्ष, भंवर सिंह कालवा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, शाहनवाज को उपाध्यक्ष शहरी, मातादीन सिंह को उपाध्यक्ष ग्रामीण, चंद्रकांता को महिला उपाध्यक्ष, मुकेश सिंह कुंपावत को कोषाध्यक्ष, अर्जुन राम गांधी को मंत्री, इमरान को प्रवक्ता, हनुमान बाबल को संघर्ष समिति संयोजक,

गंगाराम मेघवाल को सह संयोजक चुना गया। इसी प्रकार सुरेन्द्र सिंह चौहान, देवाराम भाम्बू, प्रेम सिंह राठौड़, दौलाराम गोदारा, अब्दुल मन्नान, श्री राम, परसराम मेहरा, मुकेश दौलिया, युधिष्ठिर प्रजापत को कार्यकारिणी सदस्य, अब्दुल रहमान को संयुक्त मंत्री, जयराम व अब्दुल शकूर को संगठन मंत्री चुना गया।

Aapno City News
Author: Aapno City News

Join us on:

Leave a Comment

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now