[darkmysite switch="1" width_height="45px" border_radius="30px" icon_width="20px" light_mode_bg="#121116" dark_mode_bg="#ffffff" light_mode_icon_color="#ffffff" dark_mode_icon_color="#121116"]

हरसिद्धि हनुमान गौशाला में 250 गौधन को लंम्पी टीकाकरण किया।

SHARE:


फुलेरा (दामोदर कुमावत) कस्बे के श्रीरामनगर स्थित हरसिद्धि हनुमान गौशाला में पशु चिकित्सालय टीम ने बुधवार को 250 गोधन को लंम्पी के टीके लगाए गए। जानकारी देते हुए गौशाला व्यवस्थापक रूपेश कुमार ने बताया कि हरसिद्धि गौ शाला में 250 गौधन,बछडे  – बछड़ी, गायों एवं नारों को पशु चिकित्सालय टीम के सीतारामनगा,रामेश्वरलाल एवं विष्णु कुमार ने यहां के 250 गोधन को लंम्पी के टीके लगाए।

इस मौके पर सियाराम बाबा की बगीची एवं हरसिद्धि हनुमान मंदिर महंत त्रिलोकीदासमहाराज, रूपेशकुमार,गोपाल मीणा, मोतीलाल, यादराम शर्मा, शंकरलालमीणा,गीतामीणा  दाखा देवी, शांति देवी, एवं सुनीतादेवी आदि मौजूदथे।


गौरतलब है कि हरसिद्धि हनुमान गौशाला समिति की कार्यकारिणी के चुनाव आगामी 2 जून 2024को प्रातः 10:00 बजे से सियाराम बाबा की बगीची और सिद्ध हनुमान मंदिर परिसर में होने जा रहे हैं। जिसकी जानकारी देते हुए रूपेश कुमार व्यवस्थापक ने स्थानीय धर्म प्रेमियों एवं श्रद्धालुओं से आह्वान किया है अधिक से अधिक संख्या में पधार कर समिति गठन में अपना सहयोग प्रदान करें।

Aapno City News
Author: Aapno City News

Join us on:

Leave a Comment

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now