[darkmysite switch="1" width_height="45px" border_radius="30px" icon_width="20px" light_mode_bg="#121116" dark_mode_bg="#ffffff" light_mode_icon_color="#ffffff" dark_mode_icon_color="#121116"]

बग्गङ स्कूल में बेटियाॅं रही अव्वल,संतरा देवी ने राजनीति विज्ञान में 100 अंक प्राप्त किये

SHARE:

(नि.स)
पादूकलां।निकटवर्ती ग्राम पंचायत बग्गङ के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय अजमेर माध्यमिकशिक्षा बोर्ड राजस्थान द्वारा जारी कला संकाय के रिजल्ट में बग्गङ के राजकीय विद्यालय की छात्रा करुणा सैन ने 93.20 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। मोनिका लखारा ने 92.40 प्रतिशत, संतरा देवी भाटी ने 90.00 प्रतिशत,सुमन देवी ने 88.80 प्रतिशत, कमोद जाजङा ने 88.60 प्रतिशत अंक प्राप्त किये।

प्रधानाचार्य रामस्वरूप प्रजापत ने बताया कि इस वर्ष परीक्षा में कुल उपस्थित 35 विद्यार्थियों में से 31 प्रथम श्रेणी एवं 4 द्वितीय श्रेणी से उत्तीर्ण हुए।व्याख्याता रामस्वरूप गुर्जर ने बताया कि 32 में से 22 विद्यार्थियों ने 75 प्रतिशत से ज्यादा अंक प्राप्त किए। व्याख्याता रामकिशोर पिचकिया ने बताया कि राजनीति विज्ञान में संतरा देवी भाटी ने 100 में से 100अंक प्राप्त किये तथा प्रविष्ठ 32 विद्यार्थियों में से 16 विद्यार्थियों ने राजनीति विज्ञान में 90 से ज्यादा अंक प्राप्त किये।

Aapno City News
Author: Aapno City News

Join us on:

Leave a Comment

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now