[darkmysite switch="1" width_height="45px" border_radius="30px" icon_width="20px" light_mode_bg="#121116" dark_mode_bg="#ffffff" light_mode_icon_color="#ffffff" dark_mode_icon_color="#121116"]

दिवंगत अभिषेक, के जन्म दिन पर लगाएं 101 परिंडे।

SHARE:


परिजनों ने किया संकल्प पूरा, मिलने वालों ने किया सहयोग।
फुलेरा (दामोदर कुमावत) दिवंगत अभिषेक कुमावत के जन्म दिवस 16 मई को उनकी याद में भिषण गर्मी में पंछियों के लिए 101 परिंडे व अक्षय पात्र बांध कर  परिजनों ने संकल्प पूरा किया।

उन्होंने सभी सेआह्वान किया है कि आप सभी के स्नेह और सहयोग के साथ आज अभिषेक हमारे बीच नहीं होते हुए भी  पुनीत  और नेक कार्यों की वजह से वह सदैव हमारे बीच मौजूद रहता है, और प्रेरित करता है।

उनकी आत्मशांति एवं सच्ची श्रद्धांजलि के लिए आओ हम सब मिलकर बेजुबान पक्षी, पंछीयों पखेरूऔं के लिए कदम बढ़ाए। दिवंगत अभिषेक की जन्म तिथि 16 मई के पूर्व दिवस 15 व 16 मई को कस्बे के विभिन्न स्थानों

स्कूल फील्ड,बालाजी मंदिर न्यू कॉलोनी, रेलवे स्टेशन आरपीएफ थाना, स्कूल में, गणेश मंदिर, गीता नगर, श्री राम नगर, बड़की ढाणी  सहित कई सार्वजनिक जगहों पर परिंदे अक्षय पत्र बंधवाए

इस पुनीत कार्य में दिवंगत अभिषेक की मां श्रीमती पूनम कुमावत, बहन योगिता कुमावत, अंजू चौधरी, संगीता वर्मा, करिश्मा जैन, कीर्ति शर्मा, सुनीता दाधीच, यशिका कुमावत, दीप शिखा कुमावत, पूजा राजपूत, ज्योति सहित कई लोगों ने सहयोग किया।

Aapno City News
Author: Aapno City News

Join us on:

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पढ़ी जाने वाली खबर

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now