[darkmysite switch="1" width_height="45px" border_radius="30px" icon_width="20px" light_mode_bg="#121116" dark_mode_bg="#ffffff" light_mode_icon_color="#ffffff" dark_mode_icon_color="#121116"]

केंद्रीय विद्यालय 12वीं का परिणाम रहा शत प्रतिशत।

SHARE:


12वीं की अर्शिया ने 95%,  दसवीं के निर्भय कुमावत ने अर्जित किये 93%।
फुलेरा (दामोदर कुमावत)
पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय फुलेरा 12 कक्षा के परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। विद्यालय की छात्रा कुमारी अर्शिया शयोराण ने 95% अंको के साथ विद्यालय में प्रथम स्थान पर रही है।

छात्र वेदांत पालीवाल ने 94.2% अंको के साथ द्वितीय स्थान तथा छात्रा कुमारी प्रियंका ने 92.2% अंको के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया है। विज्ञान वर्ग में अभिनव कुमावत,भूपेंद्र वर्मा , उम्मे हबीबा तीनो ने  91.6 % अंक प्राप्त किए हैं।

कक्षा 10 का परिणाम 97.1 % रहा है। छात्र निर्भय कुमावत ने 93% अंको के साथ प्रथम स्थान तथा छात्रा तिनिषा नागू ने 92.2% अंको के साथ द्वितीय स्थान और छात्रा तनिष्का जैन ने 91.6 अंको के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया है।

विद्यालय के प्राचार्य नरेंद्र सिंह यादव ने शानदार परीक्षा परिणाम के लिए शिक्षकों के मार्गदर्शन और  विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत तथा अभिभावकों के सहयोग हेतु सबका आभार व्यक्त किया है।

Aapno City News
Author: Aapno City News

Join us on:

Leave a Comment

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now