[darkmysite switch="1" width_height="45px" border_radius="30px" icon_width="20px" light_mode_bg="#121116" dark_mode_bg="#ffffff" light_mode_icon_color="#ffffff" dark_mode_icon_color="#121116"]

पेयजल आपूर्ति में नही पहुंचा घरों तक पानी,

SHARE:


जिला कलेक्टर को लिखा पत्र,
अप्रैल माह में 6 बार हुई जल सप्लाई एक बार भी नही पहुंचा पानी
         
मकराना (मोहम्मद शहजाद)। मकराना शहर के वार्ड संख्या 34 के मानधनियो की गली सदर बाजार में अप्रैल माह में एक बार भी पानी सप्लाई नहीं किया गया। समस्या को लेकर वार्ड निवासी आशा सैन ने डिडवाना कुचामन जिला कलक्टर को पत्र के माध्यम से पानी की समस्या से अवगत करवाया।

पत्र में बताया कि नगर परिषद पानी की टंकी से जल सप्लाई होती है। जो की चारभुजा मन्दिर से रान्दड़ो की गली, मीना बाजार, सदर बाजार, मानधनियो की गली सप्लाई क्षेत्र का जोन है। इसमे पूरे अप्रैल माह में 4, 9, 13, 18, 23, 29 को 6 बार जलापूर्ति हुई लेकिन एक बार भी मानधनियो की गली में पानी नही पहुँच पाया है। जिसके कारण क्षेत्र वासियों में आक्रोश का माहौल बना हुआ है। आशा सैन ने बताया की 100 मीटर पानी की लाइन जगह जगह से जाम हो रखी है जिसके कारण कई घरों मे पानी नही आ रहा है, उन्होंने उचित कार्यवाही कि मांग की है।

Aapno City News
Author: Aapno City News

Join us on:

Leave a Comment

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now