[darkmysite switch="1" width_height="45px" border_radius="30px" icon_width="20px" light_mode_bg="#121116" dark_mode_bg="#ffffff" light_mode_icon_color="#ffffff" dark_mode_icon_color="#121116"]

राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भकरी में भामाशाह का किया सम्मान

SHARE:


मकराना (मोहम्मद शहजाद)। परबतसर उपखंड में स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भकरी में भामाशाह मोती लाल नवल, सेवानिवृत अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी नागौर ने विद्यालय में अपने सुपुत्र स्वर्गीय हेमन्त कुमार नवल की याद में बालकों के लिए शीतल पेयजल हेतु प्याऊ निर्माण के लिए भूमि पूजन किया। जहां शीघ्र भव्य सुविधायुक्त प्याऊ का निर्माण किया जायेगा।

इस अवसर पर जीवणराम जाटोलिया, प्रधानाचार्य निर्मला फुलवारी, उपप्राचार्य  शमीम बानो, सरपंच अख्तर हुसैन, वार्ड पंच महबूब मोहम्मद, अजीज मोहम्मद सहित ग्रामीण जन मौजूद थे। भामाशाह मोती लाल नवल द्वारा पूर्व में 4.29 लाख की लागत का हाॅल मय बरामदा व 11 आफिस के लिए कुर्सियां भी दान की थी।

प्रधानाचार्य ने भामाशाह मोती लाल नवल का साफा पहनाकर स्वागत व आभार प्रकट करते हुए बताया कि विद्यालय में दिया गया सहयोग लम्बे समय तक याद रखा जाता है, जहां देश का कुशल भावी नागरिक तैयार होता है। अतः सच्ची देश सेवा यही है। विधा धनं सर्वप्रधान धनं होता है। शिक्षा अर्जन कर इंसान अपना जीवन कामयाबी के साथ यापन कर सकता है। उन्होंने अन्य भामाशाहों का भी आभार प्रकट किया।

Aapno City News
Author: Aapno City News

Join us on:

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पढ़ी जाने वाली खबर

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now