[darkmysite switch="1" width_height="45px" border_radius="30px" icon_width="20px" light_mode_bg="#121116" dark_mode_bg="#ffffff" light_mode_icon_color="#ffffff" dark_mode_icon_color="#121116"]

जयपुर मंडल कार्यालय में राजभाषा कार्यान्वयन समिति बैठक काआयोजन,

SHARE:


फुलेरा (दामोदर कुमावत)
उत्तर पश्चिम रेलवे जयपुर मंडल पर गुरुवार को मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय जयपुर के सभाकक्ष में मंडल रेल प्रबंधक विकास पुरवार की अध्यक्षता में मंडल राजभाषा कार्यान्व यन समिति,जयपुर की बैठक का आयोजन किया गया,बैठक में 31 दिसम्‍बर 2023 को समाप्‍त तिमाही अवधि की हिंदी प्रयोग के प्रगति की समीक्षा की गई ।


अध्‍यक्ष पुरवार ने कहा कि राजभाषा विभाग,गृह मंत्रालय द्वारा केंद्रीय कार्यालयों में हिंदी प्रयोग के लिए समय समय पर लक्ष्‍य निर्धारित किया जाता है। इन लक्ष्‍यों के अनुरूप हिंदी का प्रयोग करना हमारा प्रशासनिक ही नहीं बल्कि संवैधानिक दायित्‍व भी है। इस दायित्‍व का पालन पूरी निष्‍ठा के साथ किया जाए।


इसके बाद समिति सचिव एवं राजभाषा अधिकारी गुरूदयाल सिंह ने बैठक की निर्धारित कार्यसूची की मदों पर चर्चा की। चर्चा के दौरान समिति सचिव ने राजभाषा विभाग द्वारा निर्धारित लक्ष्‍यों के अनुरूप हिंदी का प्रयोग करने पर बल दिया। समिति सदस्यों को हिंदी का प्रयोग बढ़ाने के लिए सुझाव मांगे गए । बैठक के अंतिम चरण में मंडल रेल प्रबंधक द्वारा ई समाचार बुलेटिन का विमोचन किया गया।
साथ ही  मनीश कुमार गोयल,अपर मुख्‍य राजभाषा अधिकारी एवं अपर मंडल रेल प्रबंधक/ इंन्‍फ्रा  द्वारा समिति सदस्‍यों को बैठक में सहभागिता के लिए धन्‍यवाद ज्ञापित करते हुए अध्‍यक्ष की अनुमति से बैठक का समापन किया गया ।

Aapno City News
Author: Aapno City News

Join us on:

Leave a Comment

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now