
फुलेरा (दामोदर कुमावत) भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सी.पी. जोशी के निर्देशा नुसार,पूर्व विधायक निर्मल कुमावत की अनुशंसा पर जयपुर देहात जिलाध्यक्ष राजेश गुर्जर ने फुलेरा शहर भाजपा मंडल अध्यक्ष पद पर प्रणव अग्रवाल को नियुक्त किया हैं।

प्रणव अग्रवाल को मण्डलअध्यक्ष नियुक्त करने पर सोमवार को गांधीचोक स्थित शिवा लय पर स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं एवं लोगों ने माला व साफा पहनाकर भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर निर्मल शर्मा, पुर्व मण्डल अध्यक्ष सुरेश मिश्रा,महेश सोनी, मुकेश गहनोलिया ,मनीष गगरानी ,राकेश गोठवाल, गोविंदसिंह बडगुजर, महावीर बड़जात्या ,टीकम चन्द शर्मा ,सत्तार खान मुरारीलाल सिवाल सहित अन्य कार्यकर्ताओ ने प्रणव अग्रवाल का का स्वागत करते हुए

जिला अध्यक्ष राजेश गुर्जर, पूर्व विधायक निर्मल कुमावत एवं प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी का हार्दिक आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर नवनियुक्त भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रणव अग्रवाल ने उपस्थित जनसमुह एवं कार्यकर्ताओं को कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी मुझे सोंपी है, उसके लिए आप सभी लोगों का सहयोग आवश्यक है

हम सब मिलकर एक कार्यकर्ता के रूप में पार्टी के ऊपर से मिले आदेशों की पालना में सदेव तत्पर रहेंगे,वहीं पार्टी ने मुझ पर विश्वास जताया है मैं उसे पूर्ण निष्ठा और ईमानदारी से निभाऊंगा।

Author: Aapno City News





