[darkmysite switch="1" width_height="45px" border_radius="30px" icon_width="20px" light_mode_bg="#121116" dark_mode_bg="#ffffff" light_mode_icon_color="#ffffff" dark_mode_icon_color="#121116"]

फागोत्सव की धूम, महिलाओं ने भजनों पर किया नृत्य

SHARE:


मकराना (मोहम्मद शहजाद)। होली का त्योहार ऐसा है  जिसमें हर कोई खुश होता है। आनंद मस्ती और उल्लास से परिपूर्ण रहता है। ऐसा ही एक आयोजन शहर के चारभुजा मंदिर में महिला मंडल की ओर से फाग उत्सव आयोजित कर किया गया।

इस दौरान सभी ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की बधाइयां दीं। सूखे रंग और गुलाब की पंखुड़ियों से एक दूसरे को गुलाल लगाया और भगवान चारभुजा, राधा कृष्ण की पूजा की गई। उमा देवी मानधनिया ने जानकारी देते हुए बताया की फाग उत्सव अर्थात प्रेम उल्लास और आनंद का उत्सव है।

इस दौरान महिलाओं ने ठाकुर जी को रिझाने के लिए संगीतमय भजन कीर्तन किए और भक्ति लीन में होकर नृत्य किया। इस दौरान सोनम रांदड, भूमिका मानधनिया, सोनू, नीलम रांदड, इंद्रा मानधनिया, माया सोनी, मनभरी खाती, शांति रांदड, राधा दाधीच सहित अन्य महिलाएं उपस्थित थी।

Aapno City News
Author: Aapno City News

Join us on:

Leave a Comment

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now