[darkmysite switch="1" width_height="45px" border_radius="30px" icon_width="20px" light_mode_bg="#121116" dark_mode_bg="#ffffff" light_mode_icon_color="#ffffff" dark_mode_icon_color="#121116"]

91 महिलाएं ले रही ड्राइविंग का नि:शुल्क प्रशिक्षण, बनेंगी आत्मनिर्भर

SHARE:





नाथद्वारा  (के के ग्वाल जी) राजसमंद जिला मुख्यालय पर परिवहन विभाग की 100 दिवसीय कार्य योजना के अंतर्गत 91 महिलाओं को निशुल्क हलके मोटर वाहन प प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण के पांचवें दिन महिलाओं को सिम्युलेटर एवं सड़क के नियम अधिनियम की जानकारी दी गई।

जिला परिवहन अधिकारी डॉ कल्पना शम ने बताया आगामी दिनों में महिलाओं के लर्निंग लाइसेंस जारी किये जाएंगे। संस्थान में रहने की सुविधा भी दी गई है और रोजाना महिलाओं को योग व्यायाम भी कराया जायेगा। संस्थान निदेशक ने बताया सिम्युलेटर प्रशिक्षण में महिलाओं को पेडल औ मोटर व्हीकल एक्ट 1998 की जानकारी दी गई। पिछले 5 दिनों से यहाँ थ्योरी कक्षा चल रही आगामी दिनों में ग्राउंड प्रशिक्षण एवं वाहन का रख रखाव शुरू किया जाएगा।

—000—

Aapno City News
Author: Aapno City News

Join us on:

Leave a Comment

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now