[darkmysite switch="1" width_height="45px" border_radius="30px" icon_width="20px" light_mode_bg="#121116" dark_mode_bg="#ffffff" light_mode_icon_color="#ffffff" dark_mode_icon_color="#121116"]

फुलेरा में सुनी हो रही कांग्रेस,चार कद्दावर एवं कांग्रेस के सिरमौरो ने

SHARE:


भाजपा का थामा दामन। पूर्व केंद्रीय मंत्री कटारिया के नेतृत्व में छोडी कांग्रेस। नेताओं ने पूर्व में भी कांग्रेस को दी तिलांजलि।
फुलेरा(दामोदर कुमावत)
नगर पालिका मण्डल के पूर्व अध्यक्ष तथा कांग्रेस में विभिन्न पदों पर रहे मनोज आहूजा सहित चार कद्दावर एवं कांग्रेस के सिरमौर कहे जानेवाले युवाओं ने कांग्रेस छोड़ भाजपा का दामन थाम लिया।

गौरतलब है कि एन एस यू आई,युवक कांग्रेस पदों पर रहे पार्षद प्रतिनिधि कोशलेषईडीवाल पंचायत समिति सदस्य रहे नंद किशोर रणवा सहित शहर के प्रतिष्ठित व्यापारी पालिका अध्यक्ष के  सीधे चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी रहे शैलेश अग्रवाल ने पूर्व केंद्रीय मंत्री लालचंद कटारिया के नेतृत्व में   हैट्रिक पूर्व विधायक  निर्मल कुमावत, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सी पी जोशी राज्य के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, उप मुख्यमंत्री दियाकुमारी, पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र सिंह राठौड़ सहित प्रदेश पदाधिकारियों की उपस्तिथि में भाजपा का दामन थाम लिया।


इन चारों ने अपनी बात रखते हुए बताया कि कांग्रेस वो पुरानी कांग्रेस नही जो अपनी रीति नीति पर चले अब तो कांग्रेस चापलूसों की पार्टी हो गई हे, देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के नेतृत्व में भारत वर्ष हर क्षेत्र में विकसित हो रहा है हम भारतीय होने के नाते ऐसे महान विकास पुरुष के समर्थन में देश को विश्व के पटल पर नंबर एक पर लाने हेतु 2024 लोकसभा चुनाव में भाजपा को समर्थन की अपील करते हैं।

Aapno City News
Author: Aapno City News

Join us on:

Leave a Comment

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now