[darkmysite switch="1" width_height="45px" border_radius="30px" icon_width="20px" light_mode_bg="#121116" dark_mode_bg="#ffffff" light_mode_icon_color="#ffffff" dark_mode_icon_color="#121116"]

विकसित भारत सुझाव संकल्प पत्र रथ यात्रा का मकराना में हुआ आगमन

SHARE:


मकराना (मोहम्मद शहजाद)। विकसित भारत सुझाव संकल्प पत्र रथ यात्रा का आगमन सोमवार को मकराना में हुआ। जिसमें आम जनता से भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए सुझाव मांगे गए। लोगों ने बड़ी उत्सुकता से अपने सुझाव सुझाव पेटिका में डालें और बताया कि कृषि क्षेत्र में आत्मनिर्भर होने के लिए नई टेक्नोलॉजी का संचार करके कृषि क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाया जा सकता है। जिससे हमारे देश की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

औद्योगिक इकाइयों में भी कम लागत में संयंत्रों का विकास करके उत्पादन में बढ़ोतरी हो जिससे आम जनता को महंगाई से भी राहत मिले और रोजगार के अवसर भी ज्यादा से ज्यादा मिलने पर भारत देश एक विकसित राष्ट्र की पंक्ति में खड़ा होगा। लोगों ने ज्यादा से ज्यादा सुझाव दिए ताकि आगामी लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी अपने मुख्य एजेंडे में शामिल कर सके ताकि आम जनता को लाभ मिल सके। संकल्प रथ के शहर के चारभुजा चौक में पहुंचने पर भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष घनश्याम सोनी, विकसित भारत संकल्प यात्रा के संयोजक जे के इंदौरा, मंडल महामंत्री विक्रम सिंह, मोहन सिंह चौहान, विस्तारक मानसिंह घूमडा ने स्वागत किया। इस अवसर पर सदर बाजार व्यापार मंडल अध्यक्ष भोम सिंह चौहान, शक्ति केंद्र प्रभारी सुभाष चंद्र रेगर, महेंद्र व्यास, भाजपा मंडल मंत्री अशोक व्यास, महेश सेवक, मनोहर सिंह चौहान, महिला प्रतिनिधि पूजा अग्रवाल, पूर्व पार्षद प्रेम सोनी सहित काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Aapno City News
Author: Aapno City News

Join us on:

Leave a Comment

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now