[darkmysite switch="1" width_height="45px" border_radius="30px" icon_width="20px" light_mode_bg="#121116" dark_mode_bg="#ffffff" light_mode_icon_color="#ffffff" dark_mode_icon_color="#121116"]

अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री आनंद कुमार ने कलेक्ट्रेट और कारागृह का किया निरीक्षण

SHARE:



राजकीय दायित्वों का निष्ठा से निर्वहन करने के दिए निर्देश

नाथद्वारा  अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह, आपदा, सैनिक कल्याण) श्री आनंद कुमार ने सोमवार को राजसमंद में जिला कलेक्ट्रेट और जिला कारागृह का निरीक्षण किया। कलेक्ट्रेट में निरीक्षण के दौरान उन्होंने विभिन्न प्रभागों को देखा और काम-काज की जानकारी ली।

उन्होंने यहाँ कार्यरत कर्मचारियों से कार्यालय आने-जाने के समय, लंबित फ़ाइलों, ई-फ़ाइल की स्थिति, संपर्क पोर्टल पर लंबित प्रकरण आदि को लेकर पूछा। साथ ही सभी योजनाओं में अधिकाधिक लोगों को लाभान्वित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कार्मिकों को राजकीय दायित्वों का पूर्ण निष्ठा से निर्वहन करने के निर्देश दिए।

इसके अलावा साफ-सफाई सहित आमजन के लिए उपलब्ध अन्य व्यवस्थाओं की समीक्षा की।जिला कारागृह के निरीक्षण के दौरान उन्होंने सुरक्षा, सफाई, भोजन आदि व्यवस्थाओं को देखा और कार्मिकों से बात की। निरीक्षण के दौरान जिला कलक्टर डॉ भंवर लाल साथ मौजूद रहे और निरीक्षण के दौरान अतिरिक्त मुख्य सचिव से आवश्यक जानकारी साझा की।

Aapno City News
Author: Aapno City News

Join us on:

Leave a Comment

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now