[darkmysite switch="1" width_height="45px" border_radius="30px" icon_width="20px" light_mode_bg="#121116" dark_mode_bg="#ffffff" light_mode_icon_color="#ffffff" dark_mode_icon_color="#121116"]

श्री उमा महेश्वर मंदिर पर महाशिवरात्रि महोत्सव के पोस्टर का,श्रद्धालु भक्तों ने किया विमोचन।

SHARE:


फुलेरा (दामोदर कुमावत) श्री राम नगर स्थित श्री उमा महेश्वर मंदिर पर महाशिव रात्रि महोत्सव को लेकर युद्ध स्तर पर चल रही तैयारियों में शिव श्रद्धालु भक्तगणों ने टीमें बनाकर अपने-अपने कार्य में लगे हुए हैं।

वही  आसपास के वातावरण को सौहाद्र एवं धर्मपरायण बनाने के लिए प्रतिदिन सांय श्रद्धालु भक्तों द्वारा महा आरती कर ढोल, ताशा, झांझर,

मंजीरे एंव डमरू वाद्य यंत्रों से गली मोहल्ला में फेरी लगाकर लोगों को शिवरात्रि महोत्सव के लिए सजग एवं प्रेरित कर रहे हैं, इसी कड़ी में मंगलवार को आयोजकों व श्रद्धालु भक्तों द्वारा श्री महाशिवरात्रि के पोस्टर का विमोचन किया गया,

कार्य कर्ता कार्यक्रम प्रसारण को लेकर बड़े उत्साहित देखे गए। अब क्षेत्र के विभिन्न चौराहे, बाजरो, मुख्य मार्गों पर श्रद्धालु भक्तों द्वारा पोस्टर लगाकर कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना योगदान दे रहे हैं जो सराहनीय है।

Aapno City News
Author: Aapno City News

Join us on:

Leave a Comment

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now