[darkmysite switch="1" width_height="45px" border_radius="30px" icon_width="20px" light_mode_bg="#121116" dark_mode_bg="#ffffff" light_mode_icon_color="#ffffff" dark_mode_icon_color="#121116"]

जैन मुनि आचार्य विद्या सागर महाराज की विनयांजलि सभा आयोजित

SHARE:


फुलेरा(दामोदर कुमावत) जैन समाज के श्रमण शिरो मणि महामुनिराज आचार्य विद्यासागर जी महाराज के मोक्ष पर सर्वसमाज द्वारा कस्बे की हृदय स्थली गांधी चौक पर विनयांजलि का आयोजन किया।

जहाँ पूर्व विधायक निर्मल कुमावत, व्यापार महासंघ अध्यक्ष मनोज आहूजा, नगर कांग्रेस पूर्वअध्यक्ष जितेन्द्र अग्रवाल सहित सर्वसमाज के गणमान्य लोगों  ने आचार्य विद्यासागर  महा राज को श्रीफल अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान पूर्व विधायक ने कहाकि आचार्य के कुछ वर्ष पूर्व मैंने भी दर्शन किए थे,और में भी उनकी चर्चा से काफी प्रभावित हुआ था ।

विनयांजलि कार्यक्रम में जैन समाज के वक्ताओं ने बताया कि आचार्य ने विधि वत सल्लेखना धारण कर डोंगरगढ़ के चंद्रगिरी जैन तीर्थ में देह त्यागा था व सभी को मोक्ष मार्ग पर चलने का संदेश दिया है । आचार्य श्री की श्रद्धांजलि सभा में जैन समाज के साथ सर्व समाज के सैकड़ो महिला पुरुषों ने श्रद्धांजलि अर्पित की ।

Aapno City News
Author: Aapno City News

Join us on:

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पढ़ी जाने वाली खबर

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now