[darkmysite switch="1" width_height="45px" border_radius="30px" icon_width="20px" light_mode_bg="#121116" dark_mode_bg="#ffffff" light_mode_icon_color="#ffffff" dark_mode_icon_color="#121116"]

पार्षद की मांग पर विभाग ने विद्युत लाइन बदली

SHARE:


मकराना (मोहम्मद शहजाद)। नगर परिषद की पार्षद निरमा फूलचन्द परेवा ने गत दिनों जिला कलक्टर को जनसुनवाई के माध्यम से अपने वार्ड की हिम्मत कॉलोनी में विद्युत पॉवर कम तेज की समस्या के बारे मे अवगत करवाया था जिस पर मकराना विद्युत विभाग ने कार्यवाही करते हुए क्षतिग्रस्त 25 एमएम विद्युत केबल के स्थान पर 50 एमएम की नई केबल लगाई।

पार्षद परेवा ने बताया की इस क्षेत्र में विशेष कर गर्मी के मौसम मे अनेक प्रकार की समास्या रहती थी विद्युत पावर कम तेज होने के कारण कई बार विद्युत उपकरण भी जल जाते थे। विद्युत कार्मिक मोहम्मद अशफाक ने बताया की जिस समय केबल लगाई गई थी इस समय वार्ड में इतना उपभोग नही था, लेकिन आज के समय में वार्ड में घनी आबादी होने से विद्युत उपभोग भी बढ़ गया है।

केबल के बदलने से वार्ड वासियों को विद्युत वितरण में समस्या नहीं होगी। इस मौके पर विद्युत विभाग से खेमाराम, सुरेश नाथ, चेनाराम, रामनिवास, भवानी, फूलचन्द परेवा, शहजाद आदि मोजूद रहे।

Aapno City News
Author: Aapno City News

Join us on:

Leave a Comment

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now