[darkmysite switch="1" width_height="45px" border_radius="30px" icon_width="20px" light_mode_bg="#121116" dark_mode_bg="#ffffff" light_mode_icon_color="#ffffff" dark_mode_icon_color="#121116"]

हिंदूमुस्लिम एकता प्रतीक हजरत सैयद लोटन शाह बाबा का उर्स १फरवरी को

SHARE:


फुलेरा (दामोदर कुमावत) कस्बे के श्री राम नगर के अजमेरी गेट स्थित हजरत सैयद लोटन शाह बाबा का उर्स मेला 1 फरवरी 2024 को आयोजित होगा, यह निर्णय शोएब गॉड की अध्यक्षता में आयोजित की गई मेला बैठक में सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया है,

नायब सदर मौ. आसिफ अब्बासी ने बताया कि 1 फरवरी 2024 को बरोज जुम्मेरात गुरुवार को प्रातः 7:00 बजे मजारे शरीफ पर कुरान ख्वानी होगी, तथा दोपहर 2:00 बजे चादर शरीफ पर मुस्लिम मदरसा ढाणी कारीगरान से होते हुए मजारे शरीफ पहुंचेगी, जबकि इसी दिन गुरुवार को बाद नमाज ईशा रात्रि 9:00 बजे से महफिले कव्वाली समां व रसूलात कुल शरीफ होगा।

इस बार इंतिजामियां सैयद लोटन शाह बाबा कमेटी जिसमें सदर पद पर शोएब गॉड, नायाब सदर आसिफ मोहम्मद अब्बासी, सेक्रेटरी शकूर मोहम्मद अब्बासी, कोषाध्यक्ष इरफान छिपा, संयोजक मोहम्मद स्माइल मनिहार, विधि सलाहकार एड. अभिषेक वर्मा, सह सचिव सदिक मंसूरी एवं त्रिलोक सैनी तथा संरक्षक डॉ.अविनाश दाधीच, धर्मेंद्र सैनी, सहसंयोजक गजेंद्र सिंह शेखावत व शिवचरण सैनी तथा सदस्य गण अ. राशिद कुरैशी, रईस मंसूरी व आरिफ मोहम्मद है ।

Aapno City News
Author: Aapno City News

Join us on:

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पढ़ी जाने वाली खबर

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now