[darkmysite switch="1" width_height="45px" border_radius="30px" icon_width="20px" light_mode_bg="#121116" dark_mode_bg="#ffffff" light_mode_icon_color="#ffffff" dark_mode_icon_color="#121116"]

निर्माण संस्था खंडेल पर बालिका संसद अधिवेशन रविवार कोआयोजित।

SHARE:


फुलेरा (दामोदर कुमावत) निर्माण संस्था खंडेल द्वारा आयोजित बालिका संसद 2023-24 का पांचवा अधिवेशन 28 जनवरी को निर्माण संस्था खंडेल पर आयोजित किया गया , निर्माण संस्था खंडेल के निदेशक रामेश्वर लाल वर्मा ने बताया कि अधिवेशन में बालिकाओं कीशं समस्याएं जैसे लड़का लड़की एक समान, समान शिक्षा सुविधांए, सामाजिक सम्मान, बेमेल विवाह, सामाजिक कार्यों में भी बालिकाओं से सलाह लेना तथा अपने परिवार में बालिका का सम्मान आदि मुद्दों पर गहनता से विचार विमर्श किया गया।

निर्माण संस्था खंडेल से बालिकाओं कीअपेक्षा जैसे हवाई जहाज से दिल्ली दो दिन दर्शन आना जाना हवाईजहाज से ही सेमिनार में उच्चतम प्राप्तांक बालिकाओं की शैक्षणिक टैबलेट व्यवस्था करना, रोजगारोन्मुख प्रशिक्षण के लिए उचितकार्रवाई की जाएगी इस पर भी विस्तार से चर्चा की गई, लाइब्रेरी से जोड़ना को प्राथमिकता से लिया गया,

बाल विवाह होने की स्थिति में माता-पिता से संपर्क कर विवाह रुकवाने के लिए उन्हें नियम और कानून के बारे में जानकारी दी गई क्योंकि यह है कानून अपराध की श्रेणी में है, उच्च शिक्षा के लिए छात्रवृत्ति व्यवस्था को जारी रखने पर जोर दिया गया, पीने के पानी की समस्या वाले परिवारों को पेयजल योजना से जोड़ा जाएगा। अधिवेशन अर्पाह्न 3:00 बजे समापन किया।

Aapno City News
Author: Aapno City News

Join us on:

Leave a Comment

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now