[darkmysite switch="1" width_height="45px" border_radius="30px" icon_width="20px" light_mode_bg="#121116" dark_mode_bg="#ffffff" light_mode_icon_color="#ffffff" dark_mode_icon_color="#121116"]

गोल में विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर का आयोजन

SHARE:


जुगल दायमा/ हरसौर
मंगलवार को ग्राम गोल में विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत शिविर का आयोजन हुआ।
शिविर में ग्रामीणों को केन्द्र सरकार की 17 योजनाओं की जानकारी दी गई तथा लाभार्थियों को मौके पर ही योजनाओं के लिए रजिस्टर किया गया।


शिविर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा निशुल्क हेल्थ चेकअप की सुविधा एवं जरूरी दवाइयां भी निःशुल्क बांटी गई। शिविर में स्वनिधी योजना, आयुष्मान कार्ड, आधार कार्ड, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, विश्वकर्मा योजना के लिए पंजीयन कराया। इस दौरान प्रधान जसवंत सिंह थाटा, बीडीओ प्रवीण सिंह भाटी, सरपंच रघुवीर सिंह गुढा, सहदेव थारोल, मण्डल अध्यक्ष बलबीर सिंह गुढा, वीडीओ नरपत सिंह राजपुरोहित, प्रभारी नंदकिशोर टाक, शैतान सिंह, कुलदीप सिंह, सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Aapno City News
Author: Aapno City News

Join us on:

Leave a Comment

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now