[darkmysite switch="1" width_height="45px" border_radius="30px" icon_width="20px" light_mode_bg="#121116" dark_mode_bg="#ffffff" light_mode_icon_color="#ffffff" dark_mode_icon_color="#121116"]

श्रीमद् भागवत कथा व नानी बाई का मायरे का आयोजन गांव रूण में एक जनवरी से

SHARE:


रूण फखरुद्दीन खोखर

रूण-निकटवर्ती गांव रूण के देवासियों का आथूणा बास में स्थित पाबूजी महाराज के मंदिर प्रांगण में एक जनवरी से 8 जनवरी तक श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन होगा।

आयोजकों ने बताया देवासियों का आथूणा बास में स्थित पाबूजी महाराज मंदिर के प्रांगण में एक जनवरी से 8 जनवरी तक होने वाले श्रीमद् भागवत कथा और नानी बाई के मायरा के आयोजन में कथा व्यास पंडित रामकिशोर दाधीच उर्फ काजू करेंगे, वहीं पंडित राम शास्त्री नोखा जोधा पूजा अर्चना वे हवन में भागीदार रहेंगे।

इन्होंने बताया कि दोपहर एक बजे से 4:15 बजे तक रोजाना श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन होगा और रात्रि 8 बजे से 10 बजे तक रोजाना नानी बाई के मायरे का आयोजन होगा । इस संदर्भ में कथा शुभारंभ के पहले एक जनवरी को सुबह भोमियासा महाराज के मंदिर से पाबूजी महाराज के मंदिर तक कलश यात्रा निकाली जाएगी।

Aapno City News
Author: Aapno City News

Join us on:

Leave a Comment

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now