[darkmysite switch="1" width_height="45px" border_radius="30px" icon_width="20px" light_mode_bg="#121116" dark_mode_bg="#ffffff" light_mode_icon_color="#ffffff" dark_mode_icon_color="#121116"]

अयोध्या में 22 जनवरी को भव्य राम मंदिर मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के लिए न्योता देने के लिए अयोध्या से भेजे गए अभिमंत्रित अक्षत कलश यात्रा शुक्रवार को कस्बे में पहुंची।

SHARE:

[बाबूलाल सैनी] पादूकलां।अयोध्या में 22 जनवरी को भव्य राम मंदिर मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के लिए न्योता देने के लिए अयोध्या से भेजे गए अभिमंत्रित अक्षत कलश यात्रा शुक्रवार को कस्बे में पहुंची। साधु संतों के सानिध्य रामचरितमानस अक्षत कलश अच्छी नाथ जी महाराज मंदिर के महंत पीर योगी लक्ष्मण नाथजी महाराज रानाबाई मंदिर के महंत पांचाराम जी महाराज जोगेश्वर धाम के महान पर्वत नाथजी महाराज सियाराम धाम के महंत संतदास जी महाराज दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

यूको बैंक के पास से अक्षत कलश यात्रा शुरू हुई गाजे बाजे ढोल नगाड़ों भगवान श्री राम के भजनों को गाते हुऐ श्रद्धालुओ ने जय सियाराम जय श्री राम की जयकारे लगाए। श्रद्धा वालों ने भजन गाते हुए अक्षत कलश यात्रा को पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया सदर बाजार स्थित साधु संतों का स्वागत सत्कार किया गया। विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने करतब दिखाए इस दौरान श्रद्धालुओं ने जय सियाराम के जयकारे लगाते हुए पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया। श्रद्धालुओं ने भजन गाते हुए अक्षत कलश को मुख्य मार्ग से सदर बाजार बालाजी मंदिर होते हुए चारभुजा मंदिर पहुंची।

पंडित हस्तीमल उपाध्याय ने वैदिक मंत्र उच्चारण के साथ विधि विधान से पूजा अर्चना की गई। सदर बाजार में जैसे ही अक्षत कलश यात्रा ने प्रवेश किया लोगों ने जय श्री राम के नारों के साथ अक्षत कलश यात्रा का स्वागत किया जैसे ही अक्षत कलश यात्रा ने प्रवेश किया लोगों ने जय श्री राम के नारों के साथ अक्षत कलश यात्रा का स्वागत किया। बड़ी संख्या में महिलाओं ने अयोध्या से ले गए पूजित अक्षत कलश यात्रा की अगवाई की। अयोध्या से आए पूजित अक्षर से भरे हुए कलश लोगों ने अपने सिर पर रखे और यात्रा पर फूल बरसाकर स्वागत किया। विश्व हिंदू परिषद जिला समरसता सह प्रमुख मानसिंह परिहार रियांबड़ी, प्रखंड बजरंग दल संयोजक जितेंद्र सिंह राजपुरोहित, खंड कार्यवाहक प्रमुख हनुमान शर्मा कुटुंब प्रबंधन जगदीश रूणवाल ने कार्यक्रम की अगवानी की।

ओर रानाबाई मंदिर के महंत पांचाराम महाराज, अच्छीनाथ मंदिर महंत पीर योगी लक्ष्मणनाथ महाराज, जोगेश्वरधाम महंत पर्वतनाथ महाराज, सियाराम धाम के मंहत संतदास महाराज, खुलखुलिया भैरव धाम महंत महेश गिरी महाराज, बालाजी मंदिर सथाना बाघाराम महाराज, राधादास महाराज राईका बाग रियांबड़ी महंत मोहनपुरीजी झाडीं ने अक्षत कलश यात्रा की पूजा अर्चना करवाई। अक्षत कलश यूको बैंक के पास आंचलिया कॉलोनी से शुरू हुई। गाजे-बाजे के साथ रवाना होकर सदर बाजार स्थित तिबारी वाले बालाजी मंदिर होते हुए चारभुजा मंदिर पहुंची। यहां पर कलश को स्थापित किया।

इस दौरान पंडित हस्तीमल उपाध्याय, नटवरलाल काबरा, विनोद कुमार हटीला, ओमप्रकाश देवासी, रवि शंकर जोशी, कैलाश सोनी, श्याम सुंदर दाधीच, राजेंद्र कुमार टेलर, मुलदास वैष्णव, जयदेव दास वैष्णव, संपतराम प्रजापत, मनसुख प्रजापत, बस्तीराम प्रजापत, सुखदेव गौड़, टीकमचंद वैष्णव, अरुण उपाध्याय, अमरचंद सोनी, शनि बारुपाल, सुवालाल प्रजापत, अशोक प्रजापत, विमल कुमार जैन, पवन सेन, देवदास वैष्णव, नरेंद्र लखारा, अमित कुमार भाटी, रामस्वरूप माकड़, सुशील भाटी, दीपेंद्र सिंह राठौड़, रवि लखारा, ढगलाराम प्रजापत,बनवारी लाल बोहरा बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।,

Aapno City News
Author: Aapno City News

Join us on:

Leave a Comment

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now