[darkmysite switch="1" width_height="45px" border_radius="30px" icon_width="20px" light_mode_bg="#121116" dark_mode_bg="#ffffff" light_mode_icon_color="#ffffff" dark_mode_icon_color="#121116"]

02 जोड़ी रेलसेवाओं के हुबली एवं धारवाड स्टेशनों पर संचालन समय में आंशिक परिवर्तन

SHARE:



जोधपुर, 28 दिसंबर। रेलवे प्रशासन द्वारा 02 जोड़ी रेलसेवाओं के दक्षिण पश्चिम रेलवे के हुबली एवं धारवाड स्टेशनों पर संचालन समय में आंशिक परिवर्तन किया जा रहा है।

मंडल रेल प्रबंधक पंकज कुमार सिंह के अनुसार यह परिवर्तन निम्नानुसार रहेगा:-

1. गाडी संख्या 16508, बैगलूरू-जोधपुर द्वि-साप्ताहिक एक्सप्रेस रेलसेवा जो दिनांक 01.01.24 से बैगलूरू से प्रस्थान करेगी पर हुबली स्टेशन पर निर्धारित समय आगमन/प्रस्थान 05.40/05.50 बजे के स्थान पर परिवर्तित समय 06.00/06.10 बजे, धारवाड़ स्टेशन पर निर्धारित समय आगमन/प्रस्थान 06.33/06.35 बजे के स्थान पर परिवर्तित समय 06.38/06.40 बजे रहेगा।



2. गाडी संख्या 16534, बैगलूरू-जोधपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस रेलसेवा जो दिनांक 07.01.24 से बैगलूरू से प्रस्थान करेगी पर हुबली स्टेशन पर निर्धारित समय आगमन/प्रस्थान 05.40/05.50 बजे के स्थान पर परिवर्तित समय 06.00/06.10 बजे, धारवाड़ स्टेशन पर निर्धारित समय आगमन/प्रस्थान 06.33/06.35 बजे के स्थान पर परिवर्तित समय 06.38/06.40 बजे रहेगा।

*नोट:- उपरोक्त रेलसेवाओं का अन्य स्टेशनों पर संचालन समय यथावत् रहेगा।*

Aapno City News
Author: Aapno City News

Join us on:

Leave a Comment

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now